केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश: 7 लोग थे सवार, खराब मौसम बनी वजह!

केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश: 7 लोग थे सवार, खराब मौसम बनी वजह!

देहरादून, उत्तराखंड: केदारनाथ मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आर्यन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग चपेट में आ गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है. यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से उड़ान भरकर गौरीकुंड लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है।

हेलीकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। गौरीकुंड से ऊपर घास काटने गईं महिलाओं ने हेलीकाप्टर क्रैश होने की सूचना दी थी।

Read More ट्विशा शर्मा मौत केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल; पति समर्थ और सास गिरिबाला पर गंभीर आरोप

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जाने के बाद गौरीकुंड के लिए उड़ा था। इसमें सात लोग सवार थे। जिस जगह यह हादसा हुआ, वह बेहद दुर्गम इलाका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं।

Read More शिलांग में KSU की बाइक रैली ने लिया हिंसक मोड़, सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़; विवेकानंद-नेताजी की प्रतिमाएं भी क्षतिग्रस्त

पहले भी टला था बड़ा हादसा, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल!

गौरतलब है कि जून के पहले हफ्ते में भी एक बड़ा हादसा टल गया था जब क्रिस्टल एविएशन कंपनी के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. उस हेलीकॉप्टर में पांच यात्री, पायलट और सह-पायलट सवार थे, जिसमें सह-पायलट को हल्की चोटें आई थीं. यह घटना बड़ासु हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई थी. इन लगातार हो रही घटनाओं ने केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन को इन पहलुओं पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत