बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

बचपन पर खतरा या सिर्फ धमकी? दिल्ली के स्कूलों में बम अलर्ट, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली: राजधानी में आज कई स्कूलों को बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लक्ष्मी नगर स्थित लवली पब्लिक स्कूल को फोन कॉल पर धमकी मिली कि स्कूल को उड़ाया जाएगा। तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पैरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए एहतियाती कदम

स्कूलों ने बिना पैनिक फैलाए छात्रों को सुरक्षित निकालने का प्लान बनाया।

Read More Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा

1. द इंडियन स्कूल ने नोटिस में लिखा कि बम धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। स्कूल ने बच्चों को धीरे-धीरे, शेड्यूल के अनुसार पिकअप के लिए भेजा।

Read More सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस

  • नर्सरी से क्लास 2: सुबह 9:30 बजे
  • क्लास 3 से 5: सुबह 9:45 बजे
  • क्लास 6 से 8: सुबह 9:55 बजे
  • क्लास 9 और ऊपर: सुबह 10:15 बजे

2. एह्लकॉन इंटरनेशनल स्कूल ने भी पैरेंट्स को बच्चों के सुरक्षित पिकअप और वैन ड्राइवरों से तालमेल रखने की सलाह दी।

लवली पब्लिक स्कूल को किया खाली
सूत्रों के अनुसार, बम धमकी कॉल बुधवार सुबह 10:40 बजे आई, जिसमें दावा किया गया कि स्कूल के अंदर विस्फोटक डिवाइस रखा गया है। इसके बाद पुलिस, फायर डिपार्टमेंट, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने तत्काल कार्रवाई की। छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकालकर स्कूल की घेराबंदी कर दी गई। अधिकारियों ने कहा, अभी तक किसी संदिग्ध चीज के मिलने की कोई खबर नहीं है।

सुरक्षा पर हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वाले की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। स्कूल प्रशासन और पैरेंट्स को स्थिति पर नजर रखने और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Tags:

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार