महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना: तेज रफ्तार ई-बस ने 9 साल की मासूम को कुचला, बहन गंभीर घायल

महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाली घटना: तेज रफ्तार ई-बस ने 9 साल की मासूम को कुचला, बहन गंभीर घायल

पिंपरी-चिंचवड़: महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार दोपहर एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें पीएमपीएमएल की तेज रफ्तार ई-बस ने 9 साल की मासूम सुधा बिहारीलाल वर्मा को कुचल दिया। उसकी प्रेग्नेंट बहन राधा राममनोज वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दर्दनाक हादसा तलवड़े–निगड़ी रोड पर तलवड़े चौक के पास हुआ।

हादसा कैसे हुआ?
राधा और उसका पति तलवड़े की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। राधा के प्रेग्नेंट होने के कारण उसने अपनी छोटी बहन सुधा को गांव से बुलाया था ताकि वह उसकी मदद कर सके। मंगलवार दोपहर, राधा ने काम से लौटकर खाना खाया और सुधा को साथ लेकर पैदल ही कंपनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान तलवड़े चौक के पास, तेज रफ्तार ई-बस ने दोनों बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुधा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधा सड़क पर गिर गई और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल ले जाई गई। बस चालक किरण भटू पाटिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा
हादसे के बाद लोग बस को घेरकर तोड़फोड़ करने लगे। देहूरोड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। हादसे की वजह से तलवड़े–निगड़ी मार्ग पर बस सेवा कुछ समय के लिए बंद रही, जिससे यात्रियों और छात्रों को भारी परेशानी हुई। यह हादसा ऐसे समय में हुआ जब 1 दिसंबर को हिंजवड़ी में तीन भाई-बहनों की मौत एक निजी बस की चपेट में आने से हो चुकी है। लगातार बढ़ रहे हादसों ने नागरिकों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि पीएमपीएमएल बस चालक नियमों की लगातार अनदेखी करते हैं, तेज रफ्तार, गलत ओवरटेक और यातायात नियमों की अनदेखी उनकी रोज़ की आदत बन चुकी है। नागरिकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।

Read More Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार