हीरे-सोने का मोबाइल, बिल्लियों का शौक और 60 करोड़ की रंगदारी! महिला एंकर के 'शाही' शौक उड़ा देंगे आपके होश

हीरे-सोने का मोबाइल, बिल्लियों का शौक और 60 करोड़ की रंगदारी! महिला एंकर के 'शाही' शौक उड़ा देंगे आपके होश

नोएडा। न्यूज चैनल के सीईओ को 60 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तार महिला एंकर शाजिया निसार की 'शाही' लाइफस्टाइल देखकर जांच अधिकारी भी दंग हैं। पता चला है कि वह हीरे-सोने से जड़ा 25 लाख रुपये का लिमिटेड एडिशन मोबाइल रखती थी। शौक के लिए विदेशों से महंगी बिल्लियां मंगाई थीं। इतना ही नहीं, इसी साल 7 फरवरी को उसने 25 लाख की स्कॉर्पियो गाड़ी भी खरीदी, जिसका पेमेंट शाजिया के खाते से किया गया। सूत्रों की मानें तो शाजिया ने जुलाई 2024 से जून 2025 तक 30 लाख से ज्यादा की रकम अपने सहयोगी आदर्श झा को भी ट्रांसफर की थी। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में शाजिया निसार और डिजिटल मीडिया एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी समाचार चैनल के सीईओ से दो करोड़ 26 लाख रुपये की रकम ऐंठ चुके थे। शेष रकम न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। चैनल के अधिकारियों की तरफ से दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जांच के दौरान सामने आया कि जुलाई 2024 से मई 2025 तक शाजिया के खाते में दो करोड़ 26 लाख रुपये भेजे गए। 15 जुलाई 2024 को तीन लाख, 23 अगस्त और 30 नवंबर 2024 को 11-11 लाख, एक फरवरी को 51 लाख, दस मार्च और तीन अप्रैल को 50-50 लाख, 15 मई को दो बार में 50 लाख रुपये भेजे गए। कुल आठ बार में शाजिया के खाते में रकम आई।

रंगदारी का 'खेल' और जयपुर कनेक्शन: अब फ्लैट और फुटेज खोलेंगे शाजिया के सारे राज!

Read More समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश

इस दौरान शाजिया के खातों से 30 लाख से अधिक की रकम आरोपी आदर्श झा के खाते में ट्रांसफर की गई। सनसनीखेज खुलासा ये भी है कि शाजिया ने दिल्ली के तिलक नगर में एक फ्लैट भी खरीदा है, जिसके दस्तावेजों की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि शाजिया के साथ आदर्श झा कई बार जयपुर भी गए थे। पुलिस को दोनों की साथ में कई आपत्तिजनक फुटेज भी मिली हैं, जो इस 'खेल' के कई और राज खोल सकती हैं। दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि शाजिया ने सीईओ को 60 करोड़ रुपये अदा करने के लिए बाकायदा चार महीने का 'अल्टीमेटम' दिया था, जिसमें हर महीने 15 करोड़ रुपये देने की 'रियायत' उसकी ओर से दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले के हर एंगल से तेजी से जांच की जा रही है, जिससे और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Read More जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन! रामपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेन-देन की जांच तेज

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सुनी रोने की आवाज, ह्यूम पाइप में मिला नवजात
महासमुंद में गांजा तस्करों पर ‘ट्रिपल स्ट्राइक’! 3 मामलों में 60.920 किलो नशे की खेप जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर में चोर का अनोखा जुगाड़! चादर से चेहरा ढका, पेड़ में ठोकी लकड़ियां और बाउंड्री पार कर घर में घुसा; CCTV ने खोली पोल
कवर्धा में पुलिस भर्ती पर हल्लाबोल! गृहमंत्री से तीखी बहस के बाद कार्यालय घेरा, CM साय से सीधी बातचीत पर अड़े अभ्यर्थी
‘महाभारत’ की कृपी अब नहीं रहीं, आशा सिंह जायसवाल का निधन; बेटे ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि
अमरावती के जिला महिला अस्पताल में बड़ा हादसा: NICU में आग से 3 नवजातों की मौत, 36 को बचाया; 6 की हालत गंभीर
Aadhaar Update: घर बैठे बदलें आधार का पता, ऑनलाइन ऐसे करें अपडेट
सिर्फ खराब खानपान नहीं, ये 5 वजहें भी बढ़ा सकती हैं वजन; आज ही दें ध्यान
पढ़ाई के 50 दिन बीते, अब मानदेय का नया पेंच: अतिथि व्याख्याताओं को रोज के दो हजार का नियम नहीं आ रहा रास 
पर्यटन के नाम पर ऑनलाइन लूट: 4 FIR के बाद जागा महकमा अधिकृत वेबसाइट से करें बुकिंग