दो जूलाई को रवि योग में बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए किस पर क्या होगा इसका प्रभाव

दो जूलाई को रवि योग में बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए किस पर क्या होगा इसका प्रभाव

दो जूलाई को रवि योग में बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए किस पर क्या होगा इसका प्रभाव छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय जगत विजन : बुद्धि एवं वाणिज्य के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध दो जुलाई शनिवार को 9:40 बजे पूर्ण रवि योग में अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का मिथुन राशि […]

दो जूलाई को रवि योग में बुध करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानिए किस पर क्या होगा इसका प्रभाव

छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय जगत विजन : बुद्धि एवं वाणिज्य के कारक ग्रह माने जाने वाले बुध दो जुलाई शनिवार को 9:40 बजे पूर्ण रवि योग में अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का मिथुन राशि में भ्रमण 16 जुलाई तक रहेगा। मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद 5 जुलाई को बुध अस्त हो जाएंगे। इनका उदय कर्क राशि में भ्रमण करते हुए 30 जुलाई तक रहेगा। बुध एवं गुरु ग्रह स्वराशि में रहने से मिथुन, कन्या और मीन लग्न वाले जातकों के लिए भद्र एवं हंस नामक पंच महापुरुष योग बनेगा। इसके चलते व्यापार, शिक्षा एवं न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता देखने को मिलेगी। साथ ही साथ अंतरराष्ट्रीय पुरुषों को सम्मान भी मिलेगा।

Read More पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल , डीएसपी विशेष शाखा समेत 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला

हमरे ज्योतिषाचार्य जी ने बताया कि बुद्धि दाता ग्रह बुध एवं इस साल बृहस्पति के स्वराशि में भ्रमण करने से क्रमश: भद्र नामक और हंस नामक पंच महापुरुष योग मिथुन, कन्या, धनु और मीन लग्न एवं राशि वाले जातकों के लिए बनेगा। गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक ग्रह होने के साथ ही साथ राजकृपा कारक भी माना जाता है। इसके स्वराशि में भ्रमण करने के उपरोक्त चार राशियों में हंस नामक पंच महापुरुष योग की निष्पत्ति हो जाती है। इसके कारण राज्य से संबंधित उच्च पद प्रतिष्ठा प्राप्त लोगों की कृपा एवं न्याय जनता को निष्पक्षता पूर्ण मिलता है। सरकारें नीर-क्षीर विवेक का परिचय देते हुए न्याय करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी यह योग अहम भूमिका रखता है। जिसके चलते शिक्षा प्रणाली कुछ नए शोधों के साथ तेज गति से चलेगी। बुध ग्रह बुध्दि एवं वाणिज्य का कारक होकर स्वराशि में स्थित होने से मिथुन, कन्या, धनु और मीन लग्न और राशि वाले जातकों के लिए भद्र नामक पंच महापुरुष योग बन रहा है। जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ने से देश का नाम गौरवान्वित होगा।

Read More दुर्ग पुलिस के जवानों और उनके परिवारों की सेहत पर ध्यान: तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच 843 लोगों का हुआ फ्री चेकअप, डीजीपी बोले- फिटनेस जरूरी

बुध के राशि परिवर्तन का यह रहेगा असर

मेष : स्वजनों से लाभ, प्रवास के योग बनेंगे।

वृष : वाणी की चतुरता प्रतिष्ठा दिलाएगी।

मिथुन : शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

कर्क : व्यय की अधिकता व प्रवास में परेशानी होगी।

सिंह : आय के साधनों एवं राज से सुख मिलेगा।

कन्या : चहुंमुखी विकास के साथ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

तुला : लंबित कार्य पूर्ण होंगे, देव धर्म में आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक : स्वास्थ्य की दृष्टि से समय शुभ नहीं रहेगा।

धनु : लाभ के साथ कार्य क्षेत्र में प्रगति जारी रहेगी।

मकर : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शुत्र हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ : शिक्षा में उन्नति के साथ संतान से सुख प्राप्त होगा।

मीन : व्यापार में कुछ संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी।

ये करें उपाय

हमरे ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिन जातकों के लिए अशुभ फलदायी है, उन्हें प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम या दुर्गा कवच, सिध्दि कुंज स्त्रोत संहिता का पाठ करना चाहिए।

डिसक्लेमर – ‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह समाचार आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Tags:

Latest News

खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म,  3 आरोपी गिरफ्तार खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल