सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत

सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में गौवंश तस्करी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बतौली क्षेत्र में महज 48 घंटे के भीतर गौवंश से भरे दो वाहन पकड़े जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते एक पिकअप और एक स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। पिकअप से 11 गौवंश बरामद हुए, जिनमें से दो की दम घुटने और रस्सी में फंसने से मौत हो गई, जबकि अन्य गौवंशों को सुरक्षित निकालकर उपचार कराया गया।

पंचर हुई पिकअप ने खोली तस्करी की पोल
शनिवार सुबह चेऊरपानी-टीकरंग मार्ग पर ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध पिकअप वाहन पर पड़ी। वाहन का टायर पंचर होने के कारण चालक उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में जब वाहन से तिरपाल हटाया गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। पिकअप में 11 गाय-बछड़ों को बेरहमी से रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था, जिससे कई गौवंश गंभीर हालत में थे।

Read More जल संसाधन विभाग में बड़ा खेल: बेरोजगारों का हक छीना, हाईकोर्ट की रोक के बाद भी दागी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

दो गौवंश की मौत, बाकी को बचाया गया
ग्रामीण सुरेश पैकरा, संजीत, भोठन, गणेश और अन्य लोगों ने मिलकर रस्सियां काटीं और गौवंशों को बाहर निकाला। इस दौरान तीन गौवंश भाग निकले, जबकि दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। शेष छह गौवंशों का पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर उपचार किया। पुलिस ने झारखंड नंबर JH-01-FX-4982 पिकअप वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत

देर रात स्कॉर्पियो में भी मिला गौवंश
इसी दिन देर रात बतौली चौक पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को घेर लिया। वाहन में एक गौवंश को बांधकर ले जाया जा रहा था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले वाहन में सवार तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। वाहन पर लगे झारखंड के पंजीकरण नंबर और अंदर मिले ओडिशा से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

"वाहन खराब होने पर ही खुल रहा तस्करी का खेल"
स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि बतौली क्षेत्र में अब तक गौवंश से भरे पांच वाहन पकड़े जा चुके हैं, जिनमें तीन पिकअप, एक बोलेरो और एक स्कॉर्पियो शामिल हैं। उनका आरोप है कि अधिकांश मामलों में वाहन खराब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ही तस्करी का खुलासा हो पाता है, जिससे पूरे नेटवर्क की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

NH-43 पर सक्रिय होने की आशंका
ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के कांतिप्रकाशपुर क्षेत्र से पिछले एक महीने में बड़ी संख्या में गौवंश की अवैध ढुलाई होने की आशंका है। आरोप है कि गांवों और सड़कों पर मिले लावारिस गौवंशों को वाहनों में भरकर दूसरे राज्यों की ओर ले जाया जा रहा है। हालांकि भय के कारण कई लोग शिकायत दर्ज कराने से बचते हैं।

ग्रामीणों की मांग—पूरे नेटवर्क का हो पर्दाफाश
लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तस्करों, वाहन मालिकों और इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags:

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित