बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क

बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क

Raipur Drug Smuggling News: राजधानी रायपुर में नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और खम्हारडीह थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडिशा से रायपुर तक प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले एक बस चालक को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी नियमित रूप से बस सेवा की आड़ में नशीली दवाओं की खेप रायपुर पहुंचाता था और इसके बदले कमीशन लेता था।

पुलिस अब इस पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप की निगरानी में की गई। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है।

459 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ शुरू हुई जांच, खुला ओडिशा कनेक्शन
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब खम्हारडीह पुलिस ने चंडी नगर स्थित गदवयाही मंदिर के पास कार्रवाई करते हुए सुनील बघेल और सचिन महानंद को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 459 प्रतिबंधित Nitrosun-10 टैबलेट और बिक्री से जुड़े नकद रुपये बरामद किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1.83 लाख से अधिक बताई गई।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें नशीली गोलियों की खेप ओडिशा के संबलपुर निवासी संजय नाग उपलब्ध कराता था। पुलिस को बताया गया कि संजय बस चालक है और रायपुर-ओडिशा रूट पर चलने वाली बस के जरिए प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करता था।

Read More ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे बेशकीमती लकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार; 3 फरार

संबलपुर पहुंची पुलिस, बस चालक गिरफ्तार
मिली जानकारी के आधार पर ANTF और रायपुर पुलिस की टीम सीधे ओडिशा के संबलपुर पहुंची, जहां से आरोपी 46 वर्षीय संजय नाग को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने नशीली गोलियों की सप्लाई में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे रायपुर लाकर खम्हारडीह थाना पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी केवल एक कड़ी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित दवाएं कहां से खरीदी जाती थीं, किन रास्तों से रायपुर पहुंचती थीं और आखिरकार किन लोगों तक इनकी सप्लाई की जाती थी। पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच जारी है।

बस ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों को चेतावनी
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बस संचालकों, ट्रांसपोर्ट कंपनियों और पार्सल एजेंसियों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी भी वाहन, पार्सल या यात्री की गतिविधि संदिग्ध लगे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। सुरक्षा मानकों की अनदेखी या अवैध गतिविधियों में सहयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति और परिवहन संचालकों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि राजधानी में नशीली दवाओं की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना