50 वर्षो से निवासरत ग्रामीणों को 3 दिन का अल्टीमेटम , सरपंच व सचिव की मनमानी

 50 वर्षो से निवासरत ग्रामीणों को 3 दिन का अल्टीमेटम , सरपंच व सचिव की मनमानी

बिलासपुर : जिले के जनपद पंचायत कोटा के ढोलमौहा में 40-50 वर्षो से निवास कर रहे ग्रामीणों को गाँव के सरपंच और सचिव द्वारा लगातार  प्रताड़ित किया जा रहा हैं l 40 हज़ार रूपए लेने के बाद भी रोज़ घर आकर घर खाली करने की धमकी  दी जा रही हैं l जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की l घर खली ना कराने  और सरपंच और सचिव पर कार्रवाई करने की मांग की हैं l 

जिले के ग्राम पंचायत सोनपुरी के जनपद पंचायत कोटा के आश्रीत गाँव ढोलमौहा में ग्रामीण 40-50 वर्षो से घर और बाड़ी बना कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं l पूर्व सरपंच के सहयोग से प्रधान मंत्री योजना का लाभ लेकर 2 ग्रामीणों ने पक्का मकान भी बना लिया हैं l जबकि बाकी ग्रामीण शासन को जुर्माना राशि भी दे चुके हैं , साथ ही पट्टे के लिए आवेदन भी दे चुके हैं l बावजूद इसके उपसरपंच त्रिभुवन सिंह पैकरा और  कंवल दास मानिकपुरी द्वारा पंचायत में दबाव बनाकर सरपंच व् सचिव नोटिस निकाल रहे हैं l ग्रामीणों को 3 दिन में घर खाली करने को कहा जा रहा हैं l 

ग्रामीण राज कुमार पटेल ने बताया कि व्यकिगत रूप से परेशान सरपंच और सचिव परेशान कर रहे हैं कई वर्षो से बेजा कब्ज़ा करके यहाँ घर बना कर रह रहे हैं l अब नोटिस जारी करके धमकी दे कर घर खली कने को कहा जा रहा हैं l पहले भी ऐसे ही परेशान कर रहे थे l उसके बाद सरपंच और पंचो ने 1 लाख रूपए की मांग की थी, जिसके बाद 40 हज़ार रूपए में बात तय किया था, 11 घर के लोगों ने मिल कर यह राशि दी थीl लेकिन अब फिर से यही समस्या बनी हुई हैं l अटल आवास बना हुआ हैं लेकिन वो भी अभी अधूरा ही हैं , जो रहने लायक ही नहीं हैं l इतना ही नहीं घर में जितने सदस्य हैं वो अटल आवास में रह नहीं पाएंगे , उसमे उतनी जगह ही नहीं हैं l 

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

जिला प्रशासन से ग्रामीणों को उन्ही के घरो में रहने देने की मांग कर रहे हैं l ग्रामीण चाहते हैं कि उनको पट्टा दिया जाये ताकि रहने की समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो सकेl  

Read More गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ

 

Tags:

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला