CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक

CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फेक न्यूज और भ्रामक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि प्रदर्शन से जुड़ी कई झूठी खबरें और एडिटेड वीडियो जानबूझकर वायरल किए गए, जिनका मकसद लोगों में डर, भ्रम और तनाव फैलाना था।

480 पाकिस्तान-आधारित हैंडल पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक 400 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की गई है जो फर्जी और भ्रामक सामग्री साझा कर रहे थे। इसके अलावा पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल को भी ब्लॉक किया गया है। पुलिस का कहना है कि इन अकाउंट्स के जरिए प्रदर्शन से जुड़े झूठे दावे और भड़काऊ कंटेंट फैलाया जा रहा था।

'महिला प्रदर्शनकारी की मौत' का दावा निकला झूठा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने कई वायरल पोस्ट के उदाहरण पेश किए। इनमें सबसे चर्चित दावा था कि 20 जुलाई की घटना में एक महिला प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह गलत थी। संबंधित महिला अस्पताल में भर्ती थी और उसकी मृत्यु नहीं हुई थी। पुलिस ने इस दावे का तत्काल आधिकारिक खंडन भी जारी किया था।

Read More Indigo Flight Emergency Landing: उड़ान भरते ही इंजन में आई खराबी, दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट ने गोवा में लिया यू-टर्न

केजरीवाल की पोस्ट का भी किया जिक्र
दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक सोशल मीडिया पोस्ट का भी उल्लेख किया। पुलिस के अनुसार, पोस्ट में दावा किया गया था कि रात के समय दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने वाली है। डीसीपी ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि ऐसा कोई अभियान प्रस्तावित नहीं था।

Read More Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर

सोनम वांगचुक का डीपफेक और 'सेना तैनाती' का फर्जी वीडियो
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक कथित डीपफेक वीडियो भी वायरल किया गया। इसके अलावा दिल्ली में सेना की तैनाती को लेकर भी कई फर्जी वीडियो और पोस्ट प्रसारित किए गए। पुलिस का कहना है कि इनका उद्देश्य केवल अफवाह फैलाना और लोगों में दहशत का माहौल बनाना था।

फेक न्यूज रोकने के लिए बनी विशेष टास्क फोर्स
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई के लिए एक विशेष सोशल मीडिया टास्क फोर्स बनाई गई है। यह टीम वायरल कंटेंट की लगातार निगरानी कर रही है और भ्रामक पोस्ट के खिलाफ तथ्यात्मक जानकारी जारी कर रही है।

जनता से पुलिस की अपील
दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वायरल वीडियो, फोटो या संदेश पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से जरूर करें। पुलिस का कहना है कि फेक न्यूज न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनती है, बल्कि समाज में अनावश्यक भय और भ्रम भी पैदा करती है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना