'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त

'अब घर लौट जाइए...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली पुलिस का जंतर-मंतर खाली करने की अपील, प्रदर्शनकारियों के लिए मेट्रो यात्रा मुफ्त

Patna News: बिहार बंद के दौरान आज राजधानी पटना हिंसा की चपेट में आ गई। गांधी मैदान से लेकर एग्जिबिशन रोड, डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन तक कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला। इस दौरान गांधी मैदान ट्रैफिक टीओपी परिसर में कथित तौर पर सुतली बम फेंका गया, जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना में टीओपी परिसर में खड़ी एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि आसपास रखे अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने टीओपी में तोड़फोड़ की, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए।

एग्जिबिशन रोड पर पुलिस की गाड़ियां पलटीं, अधिकारी घायल
हंगामे के दौरान उग्र भीड़ एग्जिबिशन रोड पहुंची, जहां पुलिस की दो वाहनों को निशाना बनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में तोड़फोड़ करने के बाद उन्हें पलट दिया। इस दौरान बाकरगंज टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उपचार के लिए भेजा। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद बढ़ा टकराव
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डाकबंगला चौराहा और पटना जंक्शन की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पहले से बैरिकेडिंग की थी। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया, जिसके बाद स्थिति अचानक बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और पथराव की घटनाएं हुईं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबे समय तक तनाव बना रहा।

Read More बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज

लाठीचार्ज, अतिरिक्त फोर्स तैनात; यातायात हुआ प्रभावित
बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने डाकबंगला चौराहा पर लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। इसके बाद संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। हिंसा और लगातार हंगामे के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, पुलिस हिंसा, तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

Read More गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना