सुंदरकांड को लेकर गुरुग्राम में सियासी घमासान! BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यक्रम पर प्रशासन सख्त, 300 मीटर तक धारा 144 लागू

सुंदरकांड को लेकर गुरुग्राम में सियासी घमासान! BJP कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यक्रम पर प्रशासन सख्त, 300 मीटर तक धारा 144 लागू

गुरुग्राम। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरुग्राम में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला कार्यालय 'गुरुकमल' के बाहर कांग्रेस द्वारा सुंदरकांड पाठ आयोजित करने के ऐलान के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के 300 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, पुलिस ने कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्षों को नोटिस जारी कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी है, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

कांग्रेस ने कहा- धार्मिक कार्यक्रम रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन
सेक्टर-40 थाना पुलिस की ओर से जारी नोटिस के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन राव ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि भगवान श्रीराम और हनुमान जी का स्मरण करना तथा सुंदरकांड का पाठ करना किसी भी नागरिक का अधिकार है। उनका आरोप है कि विपक्ष के कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि तय कार्यक्रम पूर्व घोषित समय के अनुसार आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

BJP का पलटवार- यह आस्था नहीं, राजनीतिक दिखावा
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के शहरी जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा कार्यालय के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। अगर कांग्रेस नेताओं की मंशा वास्तव में धार्मिक आयोजन की है तो वे कार्यालय परिसर के भीतर आकर सुंदरकांड पाठ कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में राजनीतिक माहौल बनाने और मीडिया की सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रही है।

Read More छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और प्रशासन अलर्ट
स्थिति को देखते हुए आज सुबह से भाजपा कार्यालय और आसपास के पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई थानों की पुलिस फोर्स, दंगा नियंत्रण वाहन और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने 300 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, जुलूस या भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसियां और पुलिस दोनों दलों की गतिविधियों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूचनाओं पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल में यह मुद्दा सियासी बहस को और तेज कर सकता है। फिलहाल, प्रशासन की प्राथमिकता कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, जबकि दोनों प्रमुख दल अपने-अपने रुख पर कायम नजर आ रहे हैं।

Read More छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब

Tags:

Latest News

संविधान दिवस पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने तीन मोबाइल ई सेवा वैन को हाईकोर्ट परिसर से दिखाई हरी झंडी; केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, लोक अदालत और दूर से गवाही की मिलेगी सुविधा संविधान दिवस पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने तीन मोबाइल ई सेवा वैन को हाईकोर्ट परिसर से दिखाई हरी झंडी; केस स्टेटस, ई-फाइलिंग, लोक अदालत और दूर से गवाही की मिलेगी सुविधा
देवेंद्र यादव की विधायकी पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित, प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका पर सुनवाई पूरी
नवजात को गोद में लेकर पालिका के सामने बैठीं भाजपा पार्षद, करोड़ों की सरकारी जमीन के लिए आमरण अनशन
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 102 वनक्षेत्रपालों का तबादला
दिव्यांग बच्चों से धुलवाई अधीक्षिका की स्कूटी, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने थमाया नोटिस
2,550 करोड़ के सिकासेर-कोड़ार टेंडर से बड़ी कंपनियां बाहर क्यों रहीं, शर्तें तय करने की प्रक्रिया में किसकी थी भूमिका?
पहली से 12वीं तक की परीक्षाओं की समय-सारणी में संशोधन, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए नए निर्देश
फरार सुब्बू को लाने दुबई पहुंची छग ACB-EOW की टीम, IG अमरेश मिश्रा ने संभाली कमान, 28 नवंबर तक रायपुर लाने की तैयारी
न्याय, संविधान और लोकतंत्र की बुलंद आवाज थमी, कनक तिवारी का 86 साल की उम्र में निधन, न्यायिक जगत ने खोया संविधान का सशक्त प्रहरी
निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों पर आयोग का शिकंजा, एक दिन पहले बुलाई हाईलेवल बैठक, 5 संभागों के अफसरों को अलर्ट
NEET छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय श्रेयांश, कमरे में मिला युवती का प्रेम पत्र
नगरी में चंगाई सभा को लेकर बवाल, भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, थाने पहुंचा हिंदू जागरण मंच