सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां

सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां

बिलासपुर। नगर निगम क्या सिर्फ जनता से टैक्स वसूलने के लिए है? यह सवाल अब शहर के हर इलाके से उठ रहा है। नगर निगम संपत्तिकर और अन्य करों की वसूली तो पूरी मुस्तैदी से कर रहा है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आम आदमी को सिर्फ ठेंगा मिल रहा है। जो नगर पंचायतें और नगर पालिकाएं हाल ही में नगर निगम में शामिल की गई हैं, वहां से निगम नियमित टैक्स ले रहा है। लेकिन वहां रोड, नाली, पानी और सफाई की क्या स्थिति है, इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। जोन अधिकारी कभी अपने दफ्तरों से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत नहीं देखते।

निगम के नए और पुराने क्षेत्रों के साथ-साथ शहर की 243 निजी कॉलोनियों का भी यही हाल है। इन कॉलोनियों के रहवासी इन दिनों दोहरी व्यवस्था का बोझ उठा रहे हैं। वे नगर निगम को टैक्स भी दे रहे हैं और अपनी कॉलोनी की समिति को मेंटेनेंस शुल्क भी। शासन ने करीब दो साल पहले नियम बदल दिया, जिससे नई कॉलोनियों का हैंडओवर नगर निगम की जगह रहवासी समितियों को होने लगा। शहर की 350 वैध कॉलोनियों में से सिर्फ 107 ही निगम को हैंडओवर हो पाई हैं। बाकी 243 कॉलोनियां निगम के अधीन नहीं आई हैं, जिनमें नई और कई पुरानी कॉलोनियां भी शामिल हैं।

इन 243 कॉलोनियों में औसतन 200-200 घर मानें, तो नगर निगम हर साल करीब 9.72 करोड़ रुपए टैक्स के रूप में वसूलता है। दूसरी तरफ कॉलोनियों की समितियां मेंटेनेंस के नाम पर सालाना करीब 11.66 करोड़ रुपए जुटाती हैं। दोनों जगह मिलाकर औसतन 21.38 करोड़ रुपए देने के बाद भी लोगों को जर्जर सड़कें और जाम नालियां ही मिल रही हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं और बारिश के दौरान कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

Read More PDS Baradana Scam: सरकारी बारदानों का खेल! दुकानों से गायब हुए 5 लाख बोरे, नई खरीदी पर खजाने से फिर करोड़ों खर्च

शहर के बाहरी और निगम में नए शामिल हुए इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का और भी बुरा हाल है। कॉलोनियों की तरह ही यहां भी शिकायत करने पर जिम्मेदारी को लेकर कोई जवाब नहीं मिलता। गीतांजलि सिटी फेस-2 के लोगों का कहना है कि दोनों जगह पैसा जमा करने के बाद भी सड़कें उखड़ी हुई हैं और जलभराव होता है। सरोज विहार के निवासियों के अनुसार, नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। जब शिकायत की जाती है तो समिति और नगर निगम दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टाल देते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी रहती है। एकता कॉलोनी और हनुमान नगर में भी सफाई व्यवस्था नदारद है और सड़क पर पानी भरा रहता है।

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

कई कॉलोनाइजरों ने विकास कार्य पूरा होने के बाद भी निगम में पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं किया। भवन अधिकारी अनुपम तिवारी का कहना है कि संशोधित नियमों के तहत अब कॉलोनियों का हैंडओवर निगम को नहीं होता। कॉलोनाइजरों को प्रबंधन रहवासी समिति को सौंपना होता है। समिति की एनओसी मिलने पर ही पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित समिति की होती है।

अधिकारियों के इस जवाब से यह सवाल खड़ा होता है कि यदि सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट का रखरखाव समिति को ही करना है, तो नगर निगम करोड़ों रुपए का संपत्तिकर किस बात का ले रहा है? निगम और उसके जोन अधिकारियों की यह कार्यप्रणाली बता रही है कि उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ खजाना भरने पर है, जनता की रोजमर्रा की परेशानी से उन्हें कोई मतलब नहीं।

Tags:

Latest News

कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित
सत्य निकेतन PG हादसे में चौथी गिरफ्तारी, संचालक सुधांशु पकड़ा गया; आज कोर्ट में पेशी, जर्जर इमारत हटाने का काम शुरू
हाईवा से करता था वायर चोरी, 30 हजार के माल सहित आरोपी गिरफ्तार
जब सिस्टम नहीं बना सका रास्ता, ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान! चंदा जुटाया, श्रमदान किया और बना डाला आवागमन का रास्ता
दुर्ग-गोंदिया-नागपुर रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षित रेल परिचालन पर दिया जोर
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान
100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग
डिलीवरी बॉय को घेरा, थप्पड़-मुक्के बरसाए… दुर्ग में मारपीट का VIDEO वायरल, कांग्रेस नेता पर आरोप, FIR दर्ज