'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त

'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त

Sonam Wangchuk on Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देशभर में जारी छात्र आंदोलन को लेकर नई राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इस फैसले का स्वागत किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने संदेश में वांगचुक ने लिखा, "यह लोकतंत्र की जीत है। यह सीधे सड़कों से निकले प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, धैर्य और लगातार संघर्ष की भी जीत है।" उन्होंने कहा कि जब नागरिक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखते हैं, तो व्यवस्था को उनकी आवाज सुननी पड़ती है। उनके मुताबिक, यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

Gen Z छात्रों और आंदोलनकारियों को दी बधाई
सोनम वांगचुक ने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) और देशभर के Gen Z छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लगातार मजबूती से उठाया। उन्होंने उन सभी नागरिकों का भी आभार जताया, जिन्होंने आंदोलन का समर्थन किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की है।

'इस्तीफा अंत नहीं, सुधार की शुरुआत है'
अपने संदेश के अंत में वांगचुक ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा केवल पहला कदम है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार, पेपर लीक पर प्रभावी रोक, पारदर्शी भर्ती और छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक कदम उठाने होंगे। उनके शब्दों में, "अब जवाबदेही से आगे बढ़कर सुधारों की ओर बढ़ने का समय है।"

Read More NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"

NEET-UG विवाद के बीच आया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा NEET-UG विवाद और देशभर में चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच आया है। इस घटनाक्रम के बाद सोनम वांगचुक की प्रतिक्रिया को आंदोलन के समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वांगचुक लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और संस्थागत जवाबदेही की वकालत करते रहे हैं। ऐसे में उनका यह बयान आंदोलन के अगले चरण और शिक्षा सुधार की बहस को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

Tags:

Latest News

Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप Surajpur Viral Video: नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक! लड़खड़ाते हुए लगाई हाजिरी, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
बस बनी ड्रग्स एक्सप्रेस! ओडिशा से रायपुर तक नशीली गोलियों की सप्लाई, ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने खोला अंतर्राज्यीय नेटवर्क
'यह लोकतंत्र की जीत है...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- अब जवाबदेही नहीं, शिक्षा सुधार का वक्त
CJP Protest: फेक न्यूज की साजिश बेनकाब! 'न किसी की मौत, न सेना तैनात'; दिल्ली पुलिस ने 480 पाकिस्तानी हैंडल किए ब्लॉक
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; कहा- "युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर"
Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में
Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग
Jagdalpur Central Jail Wedding: अदालत की अनुमति से जेल में रची गई शादी, 15 साल बाद बना सेंट्रल जेल विवाह का साक्षी
Cancer Treatment Fraud: 'चमत्कारी इलाज' के नाम पर महिला से 13 लाख की ठगी, टीवी विज्ञापन से शुरू हुआ पूरा खेल
Maharashtra TET Paper Leak: बिहार से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड बृजेंद्र गुप्ता, कई राज्यों में फैला था पेपर लीक सिंडिकेट
iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च! ₹20,000 से कम में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन, ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी