5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई

5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कथित 5 करोड़ रुपये की चोरी की सोशल मीडिया पर वायरल खबर को पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है । पुलिस के अनुसार चोरी की वास्तविक घटना सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों से बिल्कुल अलग है । मामले में एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर सिविल लाइन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गणेश चौक निवासी रजनीश सेठ अपने परिवार के साथ 18 जुलाई से ऋषिकेश भ्रमण पर गए हुए थे । उनके घर की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एक सुरक्षा गार्ड तैनात था । 23 जुलाई की रात गार्ड ने घर के पीछे लगी विंडो एसी निकली हुई देखी और इसकी सूचना तत्काल रजनीश सेठ को दी । इसके बाद उनके पुत्र और एक परिचित घर पहुंचे, जहां पता चला कि अज्ञात व्यक्ति एसी हटाकर घर के अंदर घुसा और अलमारी से नकदी एवं आभूषण चोरी कर ले गया।

प्रारंभिक जानकारी वीडियो कॉल के माध्यम से मिलने पर प्रार्थी ने करीब 1.85 लाख से 2.35 लाख नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण तथा अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई थी । उन्होंने स्वयं लौटने के बाद वास्तविक नुकसान का विस्तृत विवरण देने की बात कही थी ।

Read More एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

इसी दौरान सोशल मीडिया पर बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी होने की अफवाह तेजी से फैल गई । पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार का दावा पूरी तरह असत्य और तथ्यहीन है ।

Read More ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार

प्रार्थी ने स्वंम बताई चोरी की सच्चाई

शनिवार को रजनीश सेठ स्वयं थाना सिविल लाइन पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई । उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर जिन वस्तुओं के चोरी होने की आशंका थी, उनमें से कुछ सामान घर में ही सुरक्षित मिल गए । इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया।

चोरी का सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1लाख 6हजार 6सौ 35 रूपए नकद, 4हजार 5सौ के पुराने नोट, सोने-चांदी के आभूषण, बहुमूल्य रत्न (प्रथम दृष्टया नीलम प्रतीत होना), पीतल एवं कांसे के पूजा और घरेलू उपयोग के सामान, नल की टोटियां, सिटकनी, कब्जे तथा अन्य धातु फिटिंग सामग्री बरामद की है। बरामद सामान की पहचान प्रार्थी द्वारा कर ली गई है।

पुलिस ने तीनों बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना से संबंधित अपुष्ट या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें l पुलिस का कहना है कि अफवाहें समाज में अनावश्यक भ्रम और भय का माहौल पैदा करती हैं । साथ ही, झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सकती है ।

 

Tags:

Latest News

दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब