बेबी प्लानिंग से पहले दांतों की जांच क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया फर्टिलिटी से बड़ा कनेक्शन

बेबी प्लानिंग से पहले दांतों की जांच क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया फर्टिलिटी से बड़ा कनेक्शन

बेबी प्लानिंग के दौरान ज्यादातर लोग सही खानपान, तनाव कम करने, अच्छी नींद और फिटनेस पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक जरूरी पहलू अक्सर नजरअंदाज हो जाता है, ओरल हेल्थ। विशेषज्ञों का कहना है कि दांत और मसूड़ों की अच्छी सेहत सिर्फ मुस्कान ही नहीं, बल्कि प्रजनन स्वास्थ्य (Fertility) और स्वस्थ गर्भावस्था के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

अगर आपके मसूड़ों से खून आता है, मुंह से बदबू आती है, दांतों में प्लाक जमा रहता है या किसी तरह का संक्रमण है, तो बेबी प्लान करने से पहले उसका इलाज कराना जरूरी है. सही ओरल केयर शरीर में सूजन (Inflammation) को कम रखने में भी मदद कर सकती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण मसूड़े पहले से ज्यादा संवेदनशील हो जाते हैं. यदि पहले से कोई दांत या मसूड़ों की समस्या हो, तो वह इस दौरान और गंभीर हो सकती है. इसलिए प्रेगनेंसी की योजना बनाने से पहले डेंटल चेकअप और जरूरी उपचार कराना बेहतर माना जाता है.

Read More Train Travel Hygiene Tips: ट्रेन से लंबा सफर करने जा रहे हैं? संक्रमण से बचने के लिए इन 7 बातों का रखें ध्यान

डॉक्टर बताते हैं कि रोजाना फ्लॉसिंग (Flossing) करना दांतों के बीच फंसे भोजन और बैक्टीरिया को हटाने का सुरक्षित और प्रभावी तरीका है. इसके विपरीत, टूथपिक का अधिक इस्तेमाल मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. नियमित फ्लॉसिंग से प्लाक कम बनता है, मसूड़ों की सूजन घटती है और ओरल हाइजीन बेहतर बनी रहती है.

Read More Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च

फ्लॉसिंग और फर्टिलिटी का क्या है संबंध?
फ्लॉसिंग सिर्फ दांतों को साफ रखने तक सीमित नहीं है. यह मसूड़ों में होने वाली सूजन और बैक्टीरियल इंफेक्शन को कम करने में भी मदद करती है. लंबे समय तक रहने वाली सूजन (Chronic Inflammation) शरीर की प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बनी रहने वाली सूजन हार्मोनल संतुलन, स्पर्म क्वालिटी और ओवरऑल फर्टिलिटी पर असर डाल सकती है. कुछ अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि गंभीर मसूड़ों की बीमारी (Periodontal Disease) से पीड़ित पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता स्वस्थ मसूड़ों वाले पुरुषों की तुलना में कमजोर हो सकती है.

बेबी प्लानिंग से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • महिला और पुरुष दोनों बेबी प्लानिंग से पहले डेंटल चेकअप जरूर कराएं.
  • गर्भावस्था से पहले दांतों का इलाज कराना बेहतर रहता है, क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान कुछ एक्स-रे और दवाओं के इस्तेमाल पर सीमाएं होती हैं.
  • दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें.
  • सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें.
  • रोज कम से कम एक बार फ्लॉसिंग जरूर करें.
  • विटामिन C, B और A से भरपूर संतुलित आहार लें.
  • नियमित डेंटल चेकअप को अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं.

विशेषज्ञों का मानना है कि बेबी प्लानिंग की तैयारी केवल डाइट और फिटनेस तक सीमित नहीं होनी चाहिए. अच्छी ओरल हेल्थ भी स्वस्थ गर्भावस्था और बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

Tags:

Latest News

LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला
Bangla Sahib Gurudwara Case: बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR
Raipur News: न्याय के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित, परिसर में मवेशी बांधकर जताया विरोध; भारतमाला मुआवजे का मामला
छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल, आधा दर्जन अधिकारियों के विभाग बदले