SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा

SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा

बिलासपुर : द पू म रेलवे के बिलासपुर मंडल में जुलाई माह के दौरान हुए दो मालगाड़ी हादसों की संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में दोनों घटनाओं के अलग-अलग कारणों का खुलासा हुआ है। बिलासपुर यार्ड में हुए डिरेलमेंट के लिए तकनीकी खामियां और परिचालन संबंधी लापरवाही जिम्मेदार पाई गई, जबकि नैला स्थित पीएमसीजे महावीर कोल वाशरीज प्राइवेट लिमिटेड की साइडिंग में हुए हादसे के लिए साइडिंग प्रबंधन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया गया है। रेलवे अब संबंधित निजी कंपनी से नुकसान की भरपाई और भारी जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रहा है।

बिलासपुर यार्ड हादसा : 7 टन अवशिष्ट कोयला और एक्सपायर्ड बीपीसी बना वजह

जांच रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई को बिलासपुर यार्ड में BOXNS/E-505 रेक लाइन नंबर 4 से मिडिल लाइन की ओर जा रही थी । इसी दौरान ब्रेक वैन से 22वें नंबर पर लगे BOXNS वैगन (ECOR-24122417737) की आगे की बोगी ओएचई मास्ट संख्या 717/33 और 717/35 के बीच पटरी से उतर गई ।

Read More छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा बने सीनियर एडवोकेट, हाईकोर्ट की फुल कोर्ट ने दी मंजूरी: देखें सूची

जांच में सामने आया कि संबंधित वैगन में करीब 7 टन अवशिष्ट कोयला बचा हुआ था, जिससे वैगन का संतुलन बिगड़ गया । कर्व पर चलते समय पहियों पर असमान दबाव पड़ा और रेल पर बने उभरे हिस्से पर पहिया चढ़ने से वैगन डिरेल हो गया । रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि ट्रेन एक्सपायर्ड ब्रेक पावर सर्टिफिकेट के साथ चलाई जा रही थी ।

Read More कपलिंग टूटी और चलते-चलते दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, जांजगीर-नैला स्टेशन पर मचा हड़कंप; रेल परिचालन प्रभावित

बीपीसी की वैधता 7 जुलाई को समाप्त हो चुकी थी, जबकि हादसा 11 जुलाई को हुआ । इसके अलावा वैगन की बोगी में निर्धारित मानकों से कम लेटरल क्लियरेंस और ट्रैक के कर्व में तकनीकी खामियां भी मिलीं । हादसे में वैगन लगभग 252 मीटर तक घिसटता रहा, जिससे 465 से अधिक स्लीपर और कई ट्रैक उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए । जांच समिति ने अंतिम अनलोडिंग प्वाइंट को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है, जबकि परिचालन, यांत्रिक और इंजीनियरिंग विभागों की भी सहायक जिम्मेदारी तय की गई है ।

नैला हादसा में पॉइंट क्लैंप नहीं करने से पटरी से उतरे चार वैगन

22 जुलाई को नैला रेलवे स्टेशन स्थित पीएमसीजे महावीर कोल वाशरीज प्राइवेट लिमिटेड की साइडिंग में हुए हादसे की जांच में साइडिंग प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक 21 जुलाई की रात खाली रेक को लोडिंग के लिए साइडिंग की लाइन नंबर 2 पर लगाया गया था। रात पोने 12 बजे लोडिंग पूरी होने के बाद 22 जुलाई की सुबह ट्रेन को वजन के लिए वेब्रिज ले जाया गया, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण वजन नहीं हो सका। इसके बाद ट्रेन को वापस साइडिंग लाया जा रहा था।

इसी दौरान ओएचई मास्ट संख्या MSWL-26 के पास ट्रेलिंग पॉइंट खुल गया। करीब 20 वैगनों के गुजरने के बाद दबाव के कारण पॉइंट बदल गया, जिससे पहिए दो अलग-अलग लाइनों पर चले गए और चार वैगन पटरी से उतर गए, जिनमें दो वैगन पूरी तरह पलट गए। हादसे में पॉइंट एवं क्रॉसिंग के 41 स्लीपर, मुख्य लाइन के 55 स्लीपर, ब्रेक वैन लाइन के 38 स्लीपर तथा टर्नआउट के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

5 लाख से अधिक की रिकवरी और जुर्माने की तैयारी

रेलवे ने हादसे के लिए साइडिंग प्रबंधन को जिम्मेदार मानते हुए करीब 5 लाख रुपये के नुकसान, रिरेलमेंट ऑपरेशन का खर्च और अन्य हर्जाने की राशि संबंधित निजी कंपनी से वसूलने का निर्णय लिया है। नुकसान का अंतिम आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेन क्रू की नहीं मिली कोई गलती

जांच में दोनों हादसों के दौरान ट्रेन क्रू की ब्रेथ एनालाइजर जांच सामान्य पाई गई। वहीं बिलासपुर यार्ड हादसे के समय मालगाड़ी की अधिकतम गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे स्पष्ट हुआ कि हादसा तेज रफ्तार के कारण नहीं बल्कि तकनीकी और परिचालन संबंधी खामियों की वजह से हुआ।

मालगाड़ी में लदा था निजी कंपनी का कोयला

बिलासपुर मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अनुराग सिंह ने कहा कि मालगाड़ी में निजी कंपनी का कोयला लदा था। घटना में हुए कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पक्ष से नुकसान की रिकवरी की जाएगी।

 

Tags:

Latest News

बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे
आरटीई पर चीफ जस्टिस सख्त, सरकार को 3 सप्ताह में देना होगा सीटों और दाखिल बच्चों का पूरा हिसाब  
मरीजों की सेहत से खिलवाड़ पर सख्ती! सिद्धार्थ हॉस्पिटल की फार्मेसी सील, एक्सपायरी इंजेक्शन मिलने पर लाइसेंस भी निलंबित