पूजा पैकरा डेथ मिस्ट्री: राजस्थान से पकड़ाया मुख्य आरोपी विनोद वैध,  मोबाइल लोकेशन और साइबर सेल की मददत से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पूजा पैकरा डेथ मिस्ट्री: राजस्थान से पकड़ाया मुख्य आरोपी विनोद वैध,  मोबाइल लोकेशन और साइबर सेल की मददत से पुलिस ने किया गिरफ्तार 

बैकुंठपुर : जिले के बहुचर्चित नाबालिग छात्रा पूजा पैकरा मौत मामले में कोरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद से फरार चल रहे तीन आरोपियों में से एक विनोद वैध को पुलिस की स्पेशल टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच बैकुंठपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद बंधी है।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार कुर्रे ने एसपी कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरी कार्यवाई की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी। एसपी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद से ही मुख्य आरोपी विनोद वैध पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार अलग-अलग राज्यों में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी बार-बार अपनी जगह बदल रहा था।

Read More मध्यस्थता केंद्र में ही भड़का विवाद, तलाक की बात पर पत्नी ने दूसरी शादी का आरोप लगाया तो भड़का हवलदार, काउंसलरों के सामने ही की मारपीट

इसी बीच पुलिस के साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नेटवर्क लोकेशन का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच के दौरान मुखबिरों से सूचना मिली कि विनोद वैध राजस्थान में छुपा हुआ है। आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी होने के बाद पुलिस टीम ने राजस्थान में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Read More किसानों के विरोध के बीच अमाली की कोलवॉशरी को NOC की तैयारी, 20 गांवों पर असर का दावा; हाईकोर्ट जाएंगे किसान

अन्य दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी रवि कुमार कुर्रे ने बताया कि पुलिस को अभी एक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है इस मामले में नामजद दो अन्य आरोपी जगत वैध और दीपक वैध अभी फरार है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसपी ने कहा कि बचे हुए दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिले में था भारी आक्रोश, संगठनों ने किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि पूजा पैकरा की मौत ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद से ही जिले में भारी आक्रोश का माहौल था। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया था। प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी। जनभावनाओं और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पर भारी दबाव था। जिसके बाद आज मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे