छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों की बिजली बिल अदायगी को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों और नगरीय निकायों पर 3,200 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया हो चुका है। सबसे ज्यादा बकाया अकेले नगरीय निकाय विभाग पर है, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भी सैकड़ों करोड़ रुपये के बकायेदारों में शामिल है।

बढ़ते बकाये को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों के लिए तीन माह का बिजली बिल अग्रिम (एडवांस) जमा करने और अगस्त से सभी सरकारी बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड प्रणाली में बदलने का फैसला लिया है। हालांकि, तीन महीने बीत जाने के बावजूद अधिकांश विभागों ने अभी तक अग्रिम राशि जमा नहीं कराई है।

वर्षों से चली आ रही है बकाये की समस्या
जानकारों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ बनने के बाद से ही सरकारी विभाग समय पर बिजली बिल जमा करने में गंभीर नहीं रहे हैं। हर विभाग के बजट में बिजली बिल के लिए अलग से राशि का प्रावधान होने के बावजूद भुगतान नियमित नहीं किया जाता। यही वजह है कि बिजली वितरण कंपनी को समय-समय पर राज्य सरकार से भुगतान के लिए बजट जारी करने का आग्रह करना पड़ता है।

Read More बिलासपुर हिंसा: फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, कहा- ‘मुझे झूठे केस में फंसाया जा रहा’, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

दिलचस्प बात यह भी है कि भारी बकाया होने के बावजूद सरकारी विभागों की बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहती है।

Read More बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच

चार महीने में और बढ़ गया बकाया
आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 तक सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया करीब ₹2,883 करोड़ था। नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों में यह बढ़कर ₹3,200 करोड़ से अधिक पहुंच गया।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी विभागों ने लगभग 1,252 करोड़ की बिजली खपत की, लेकिन इसके बदले केवल 814 करोड़ का भुगतान किया गया। परिणामस्वरूप 438 करोड़ का नया बकाया जुड़ गया।

किस विभाग पर कितना बकाया

  • नगरीय निकाय विभाग 1586 करोड़
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 876 करोड
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 109 करोड़
  • स्कूल शिक्षा विभाग 80 करोड़
  • चिकित्सा विभाग 31 करोड़
  • जल संसाधन 27 करोड़
  • गृह विभाग 26 करोड़
  • आदिम जाति कल्याण विभाग 28 करोड़
  • महिला बाल विकास 26 करोड़
  • आवास पर्यावरण विभाग 23 करोड़
  • लोक निर्माण विभाग 13 करोड़
  • राजस्व विभाग 12 करोड़
  • वन विभाग 9 करोड़
  • कृषि विभाग 3.68 करोड़
  • पशु पालन विभाग 3 करोड़
  • कौशल विकास विभाग 3 करोड़
  • विधि विधायी विभाग 2.42 करोड़
  • सहकारिता विभाग 3.31 करोड़
  • उच्च विक्षा विभाग 5.40 करोड़
  • उद्यानिकी विभाग 2.64 करोड़
  • जेल विभाग 1.40 करोड़
  • खेल विभाग 1.03 करोड़

अगस्त से लागू होगी प्रीपेड व्यवस्था
सरकार का उद्देश्य प्रीपेड व्यवस्था के जरिए सरकारी विभागों में बिजली बिल भुगतान की अनुशासित व्यवस्था लागू करना है। इसके तहत विभागों को पहले से निर्धारित राशि जमा करनी होगी, ताकि भविष्य में बकाया लगातार न बढ़े। हालांकि, अब तक किसी भी विभाग द्वारा आवश्यक अग्रिम राशि जमा नहीं किए जाने से योजना की रफ्तार धीमी बनी हुई है।

अब सवाल यह है कि जब आम उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा कराने पर सख्ती की जाती है, तो क्या सरकारी विभागों से भी इतनी ही जवाबदेही तय की जाएगी? आने वाले दिनों में सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Tags:

Latest News

जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला* जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*
दलितों और आदिवासियों के आज भी होता हैं भेदभाव, उचित नहीं आरक्षण खत्म करने की मांग- अठावले
बस्तर में फिर ‘टाइगर अलर्ट’! गांव के करीब पहुंचा बाघ, मुनादी से सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
CGPSC इंटरव्यू की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका! 12-13 सितंबर को फ्री मॉक इंटरव्यू, 11 तक रजिस्ट्रेशन
बांग्लादेश में फिर दहली अल्पसंख्यक बस्तियां! अलग-अलग वारदातों में महिला समेत दो हिंदुओं की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल
CJP प्रोटेस्ट पर छात्र को नोटिस भेजना पड़ा भारी! सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट को लगाई फटकार, CJI बोले- ‘हिम्मत कैसे हुई?’
अब आवासीय क्षेत्र में संचालित नहीं कर सकते व्यावसायिक गतिविधियां, होगी सख्त कार्रवाई
बिजली बकायेदारों पर अब गिरेगी गाज, रोज कटेंगे 1500 कनेक्शन, 80 हजार पुराने बकायेदार विभाग के निशाने पर
तहसीलदार के पास नहीं हैं सिविल कोर्ट की तरह अधिकार - हाई कोर्ट, निर्माण रोकने का आदेश किया निरस्त
कुपवाड़ा में आतंकी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार! हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा पूर्व आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद
गोलबाजार में दिनदहाड़े कारोबारी के बैग से 50 हजार पार! धमतरी से खरीदारी करने आया था व्यापारी, पुलिस ने शुरू की जांच
CG News: विकास के दावों के बीच मासूमों की प्यास का दर्द! स्कूल का हैंडपंप खराब, खेत-नाले का पानी पी रहे बच्चे