मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सीरियल बालात्कारी, 25 से ज्यादा, आदिवासी महिलाओं, छात्राओं, युवतियों से किया दुष्कर्म

On

मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सीरियल बालात्कारी, 25 से ज्यादा, आदिवासी महिलाओं ,छात्राओं, युवतियों से किया दुष्कर्म अब तक दुष्कर्म के तीन और दुष्कर्म के प्रयास की एक शिकायतमिली है। खुद बृजेश ने 7 वारदातें कबूली हैं पर बताया जा रहा है कि ब्रजेश ने 25 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं, छात्राओं को अपना शिकार बनाया। बृजेश […]

मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सीरियल बालात्कारी, 25 से ज्यादा, आदिवासी महिलाओं ,छात्राओं, युवतियों से किया दुष्कर्म


अब तक दुष्कर्म के तीन और दुष्कर्म के प्रयास की एक शिकायत
मिली है। खुद बृजेश ने 7 वारदातें कबूली हैं पर बताया जा रहा है कि ब्रजेश ने 25 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं, छात्राओं को अपना शिकार बनाया। बृजेश को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली में महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से सीरियल दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन साल पहले तक जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में काम करने के बाद अमरवाह के 30 साल के बृजेश प्रजापति ने इस दुष्कर्म कांड की पटकथा लिखी। वह यू-ट्यूब पर आवाज बदलने वाले मैजिक ऐप से महिलाएं-युवतियां और छात्राओं को आवाज बदलकर फोन करता था। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर दस्तावेजों की खानापूर्ति के लिए शाम को बुलाता और जंगल में दुष्कर्म करता था।

Read More रक्षामंत्री का भुज एयरबेस दौरा,जानिए क्या है खास...

पुलिस को अब तक दुष्कर्म के तीन और दुष्कर्म के प्रयास की एक शिकायत मिली है। खुद बृजेश ने 7 वारदातें कबूली हैं पर बताया जा रहा है कि ब्रजेश ने 25 से ज्यादा आदिवासी महिलाओं, छात्राओं को अपना शिकार बनाया। बृजेश को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Read More कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर कसा तंज...

दुष्कर्म के दौरान वह अपना चेहरा ढंके रखता था। पीडि़ताओं ने उसके हाथ पर जले निशान बताए तब आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका। उससे लूटे गए 23 मोबाइल जब्त हुए हैं। इसमें 90 प्रतिशत फोन महिलाओं-लड़कियों के हैं।
पुलिस सूत्रों का कहना है, लूटे मोबाइल से पता चलता है कि पीडि़ताओं की संख्या 25 से ज्यादा है। घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लेते हुए नौ सदस्यीय एसआइटी बनाई है। इसकी कमान महिला डीएसपी
रोशनी सिंह ठाकुर को दी है। 7—7 दिन में स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले में पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई होगी।
इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने कहा है कि स्कॉलरशिप देने का लालच देकर गलत काम करने का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मैडम बनकर फोन करता था दरिंदा
बृजेश अर्चना मैडम बनकर महिला की आवाज में छात्राओं व युवतियों को फोन करता। वह छात्रा को छात्रवृत्ति, युवतियों को आवास तो महिलाओं को दूसरी योजना का लाभ देने का लालच देता। छात्राओं से कहता, वह घर
में है और बेटे को उसे लेने बाइक से भेज रही है। सभी से पूछता वे कहां तक आ सकती हैं, इसके बाद आगे बेटा ले आएगा।
चचेरी बहनों को एक साथ बनाया शिकार आरोपी ने एक युवती को फोन पर कहा, वह 18 साल की हो गई है। अब पैसा मिलेगा। दस्तावेज सत्यापन कराए। युवती चचेरी नाबालिग बहन के साथ गई। दोनों से कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ताएं दूसरे दिन घर पहुंचीं।
जंगल को बना रखा था ठिया
पीडि़ताओं के तय स्थान तक पहुंचने के बाद बाइक लेकर आरोपी का साथी हेलमेट और ग्लब्स पहनकर पहुंचता। वह जंगल के रास्ते ले जाता था। विरोध पर वह कहता था यह शॉटकर्ट है। सभी को अकला गांव के कछरिया टोला में ले जाता। मेन रोड से 14 किमी अंदर जंगल में जर्जर भवन में युवती से 4—5 बार दुष्कर्म करता था।
आरोपी बृजेश के हाथ-पैर जबलपुर में स्टील फैक्ट्री में जल गए थे। वह ससुराल मड़वास में रहने लगा। कुछ दिन पहले गुजरात से आया।
मोबाइल बेचने को रखे थे तीन साथी
जब्त 23 मोबाइल के साथ अपराध में इस्तेमाल 4 मोबाइल भी जब्त किए हैं। आरोपी लूटे मोबाइल मड़वास के संदीप, भाई राहुल व लवकुश प्रजापति की मदद से बेचता था। तीनों को पुलिस ने सह-आरोपी बनाया है। मुख्य आरोपी का सीधी में बना घर ढहा दिया गया है।
साइबर सेल ने जारी की एडवाइजरी, ऐसे बचाव करें
— अंजान नंबर से आए कॉल पर भरोसा न करें।
— किसी पर शंका हो तो परिजनों को बताएं।
— वॉइस चेंजर ऐप से तैयार आवाज सुरीली होती है।
— परिचित के कॉल पर शक हो तो क्रॉस चेक करें

Views: 0

लेखक के विषय में

More News

प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: SDM सहित 21 अफसरों को नोटिस

Top News

प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: SDM सहित 21 अफसरों को नोटिस

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को ज़मीनी रूप देने में जुटे नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने राजस्व विभाग...
छत्तीसगढ़ 
प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: SDM सहित 21 अफसरों को नोटिस

2800 करोड़ का शराब घोटाला: 30 अफसरों पर FIR, अभियोजन को सरकार की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुआ 2800 करोड़ रुपए का शराब घोटाला अब निर्णायक मोड़ पर है।...
अपराध  छत्तीसगढ़ 
2800 करोड़ का शराब घोटाला: 30 अफसरों पर FIR, अभियोजन को सरकार की मंजूरी

कोरबा: शादी की खुशियाँ मातम में बदली, स्टंटबाज़ी ने ली मासूम की जान

कोरबा / कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
कोरबा: शादी की खुशियाँ मातम में बदली, स्टंटबाज़ी ने ली मासूम की जान

तेलीबांधा रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला

रायपुर /  राजधानी रायपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। तेलीबांधा रिंग घटना...
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
तेलीबांधा रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला

राज्य

Copyright (c) National Jagat Vision - All Rights Reserved
Powered By Vedanta Software