उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी चलने लगा है बुलडोजर, भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू; जारी किया है  नोटिस पर जवाब किसी ने नहीं दिया

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी चलने लगा है बुलडोजर, भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू; जारी किया है  नोटिस पर जवाब किसी ने नहीं दिया उत्तरप्रदेश और  मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन के निशाने पर अब भूमाफिया आ गए हैं। कलेक्टर […]


उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी चलने लगा है बुलडोजर, भूमाफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू; जारी किया है  नोटिस पर जवाब किसी ने नहीं दिया

उत्तरप्रदेश और  मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन के निशाने पर अब भूमाफिया आ गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को 100 से अधिक अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर रेत के बाद अब भूमाफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भूमाफिया के अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

बिलासपुर :  उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी बुलडोजर की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन के निशाने पर अब भूमाफिया आ गए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को 100 से अधिक अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर रेत के बाद अब भूमाफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अवैध रेत घाट पर बैन लगाने के बाद अब भूमाफिया के अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

Read More नौकरी का झांसा… और मानव तस्करी! सरगुजा की युवती को 2.5 लाख में बेचने का खुलासा

146 भू स्वामियों ने नहीं दिया नोटिस का जवाब, अब चलेगा बुलडोजर

Read More इटारसी स्टेशन पर फिल्मी ड्रामा: अपहरण के बाद बच्चे ने ट्रेन से लगाई छलांग, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर से लगे तखतपुर क्षेत्र में दर्जनों अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है। बीते दिनों तखतपुर एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ ने नोटिस जारी कर बीते शुक्रवार शाम पांच बजे तक जवाब देने कहा था। अब तक किसी ने जवाब नहीं दिया है। अब इन अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

अवैध प्लाटिंग कर छोटे-छोटे टुकड़ों में भूखंड बेचा जा रहा

नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ये सभी भूस्वामी बिलासपुर शहर के आसपास के रहने वाले गावों से हैं। उनके द्वारा भूमि की अवैध प्लाटिंग कर छोटे-छोटे टुकड़ों में भूखंड बेचा जा रहा है। न तो इन लोगों ने कालोनाइजर लाइसेंस लिया है और न ही नगर एवं ग्राम निवेश विभाग से नक्शा पास कराया है। जिन 146 भू स्वामियों और अवैध प्लाट काटने वालों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें उसलापुर के तीन, नीरतू के एक, घुरू के 17, सैदा के 15, अमेरी के 13, पेंडारी के 17, समलपुरी के तीन, सकरी के नौ, छतौना के नौ, भरनी के आठ, मेंड्रा के 29, लोखंडी के नौ, हांफा के 11 तथा जोकी के दो लोग शामिल हैं।

अवैध रूप से एग्रीमेंट लिखाकर भूमि पर प्लाटिंग करवा रहे

कुछ अवैध प्लाटिंग करने वालों के खुद के नाम पर भूमि है जबकि कुछ लोग भूमि स्वामियों से अवैध रूप से एग्रीमेंट लिखवाकर भूमि पर प्लाटिंग करवा रहे हैं। सकरी तहसील के अंतर्गत ग्राम अमेरी, लोखंडी, विंध्यासर, नीरतू, काठाकोनी ,मेड्रा, हांफा, सैदा अमसेना, छतौना के अवैध प्लाट जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।

लेखक के विषय में

More News

राष्ट्रीय जगत विजन के प्रधान संपादक ने दिल्ली में लोकसभा की कार्रवाई देखी

राज्य

मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
भुवनेश्वर। ओडिशा के मालकानगिरी जिले में एक महिला की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर देने की घटना के...
चलती ट्रेन से उठा ले गई पुलिस! शाहजहांपुर स्टेशन पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार
गोवा अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई: लूथरा ब्रदर्स के ‘रोमिया लेन’ क्लब पर चलेगा बुलडोज़र, CM सावंत ने दिया ताबड़तोड़ आदेश
228 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी! अनमोल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन, RHFL भी जांच के घेरे में
दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी को भेजा नोटिस: नागरिकता लेने से पहले ही वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने का आरोप