ED Office Raipur: खाली पड़े महापौर बंगले में शिफ्ट होगा ED दफ्तर, MIC बैठक में फैसला

ED Office Raipur: खाली पड़े महापौर बंगले में शिफ्ट होगा ED दफ्तर, MIC बैठक में फैसला

रायपुर। राजधानी Raipur में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जल्द नया दफ्तर मिलने जा रहा है। सुभाष स्टेडियम के पास स्थित पुराने महापौर बंगले को ED कार्यालय के रूप में उपयोग करने का फैसला लिया गया है। यह निर्णय Municipal Corporation Raipur की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता महापौर Meenal Choubey ने की।

ED के डिप्टी डायरेक्टर द्वारा कलेक्टर के माध्यम से करीब 4000 वर्गफुट जगह की मांग की गई थी। इसके बाद खाली पड़े महापौर निवास को कार्यालय के लिए देने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया।

यह भवन दफ्तर के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। ग्राउंड फ्लोर पर चार बड़े और दो छोटे कमरे के साथ आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, जबकि पहली मंजिल पर बड़े हॉल और अतिरिक्त कमरे हैं, जिन्हें आसानी से ऑफिस में बदला जा सकता है।

Read More रिश्तों का डरावना चेहरा: चाचा ने 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में फेंका, इलाज के दौरान मौत

बैठक में शहर की अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त (पश्चिम) कार्यालय के लिए कोटा मुक्तिधाम के सामने स्थित सामुदायिक भवन को अस्थायी रूप से उपयोग करने की मंजूरी दी गई।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

बैठक में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित MIC सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और शहर के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार