छत्तीसगढ़ में LPG पर बड़ा फैसला! अब कमर्शियल गैस मिलेगी कोटा सिस्टम से, 1000 से अधिक सिलेंडर जब्त

छत्तीसगढ़ में LPG पर बड़ा फैसला! अब कमर्शियल गैस मिलेगी कोटा सिस्टम से, 1000 से अधिक सिलेंडर जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ में LPG संकट और घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे, ताकि आम उपभोक्ताओं तक गैस की सप्लाई प्रभावित न हो और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता मिल सके।

खाद्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा की गई सख्त कार्रवाई में अब तक 214 छापेमारी की गई है, जिसमें 1013 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सबसे ज्यादा कार्रवाई रायपुर और बिलासपुर में देखने को मिली है, जहां बड़ी संख्या में सिलेंडर बरामद हुए हैं।

सरकार ने नई व्यवस्था के तहत अस्पताल, स्कूल, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी जरूरी सेवाओं को पूरी गैस सप्लाई देने का फैसला किया है। वहीं सरकारी दफ्तरों को पिछले उपयोग का 50 प्रतिशत और होटल-रेस्टोरेंट को केवल 20 प्रतिशत तक गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल

गैस बुकिंग को आसान बनाने के लिए नए नंबर भी जारी किए गए हैं। अब उपभोक्ता मोबाइल नंबर और IVRS के जरिए आसानी से सिलेंडर बुक कर सकेंगे, साथ ही व्हॉट्सऐप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में LPG की सप्लाई बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लंबित बुकिंग जल्द पूरी हो सके और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Read More रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि घरेलू गैस का इस्तेमाल केवल घरेलू कामों के लिए ही किया जाए। दुरुपयोग करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी सक्रिय रखे गए हैं।

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार