आधी रात ग्रामीणों का बड़ा एक्शन! अवैध रेत से भरी 2 हाइवा पकड़ी, ड्राइवर फरार, प्रशासन को सौंपे ट्रक, इलाके में हड़कंप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाल लिया। Gidhpuri थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने आधी रात कार्रवाई करते हुए रेत से भरी दो हाइवा को पकड़ लिया और प्रशासन को सौंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महानदी से नियमों के खिलाफ रात के समय रेत निकाली जा रही थी। जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को रोक लिया।

कार्रवाई के दौरान चालक गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत खनिज विभाग को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची टीम ने दोनों हाइवा को जब्त कर लिया।2_2026_03_18_103434

Read More तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है। रात के अंधेरे में भारी वाहनों के जरिए लगातार परिवहन किया जा रहा है।

Read More Raipur Crime News: सस्ते चांदी का लालच पड़ा भारी! नकली सिक्के देकर ठग ले गए कैश और गोल्ड

ओवरलोड हाइवा के कारण सड़कों की हालत भी खराब होती जा रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

ईरान का बड़ा हमला! खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से बरसाए गोले

राज्य