रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा! सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, हॉस्पिटल के बाहर जोरदार हंगामा, देखे वीडियो

रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में बड़ा हादसा! सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, हॉस्पिटल के बाहर जोरदार हंगामा, देखे वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के Ramakrishna Hospital में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक-एक कर गिरे, नहीं बच सकी जान
जानकारी के मुताबिक तीनों मजदूरों को अस्पताल के सिवरेज टैंक में सफाई के लिए उतारा गया था। अंदर मौजूद जहरीली गैस के कारण एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ी और सभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंद सेंद्रे, अनमोल मचकन और प्रशांत कुमार के रूप में हुई है, जो सिमरन सिटी के निवासी बताए जा रहे हैं।image-2026-03-18T002519.884

परिजनों का हंगामा, पुलिस से झूमाझटकी
घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी हंगामा मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी भी हुई और हालात तनावपूर्ण हो गए।

Read More दीपावली पर नहीं चलेगी बाजारों में मनमानी, सड़क पर टेंट-सामान लगाया तो बढ़ेगी मुश्किलें  

आरोप: बिना सुरक्षा उपकरण के उतारा टैंक में

Read More भाजपा नेता पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मारपीट का भी दावा

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं-

  • बिना सुरक्षा उपकरण मजदूरों को टैंक में उतारा गया
  • खर्च बचाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई
  • प्रशिक्षित टीम की जगह सामान्य मजदूरों से काम कराया गया

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल
विशेषज्ञों के अनुसार, सेप्टिक टैंक की सफाई बेहद खतरनाक काम है, जिसमें गैस डिटेक्टर, ऑक्सीजन मास्क और सुरक्षा किट अनिवार्य होते हैं। इन नियमों का पालन न करने पर इस तरह के हादसे हो सकते हैं।image-2026-03-18T002902.823

जांच शुरू, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में मुस्लिम अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी, भाजपा संगठन में भी मिल रहा प्रतिनिधित्व; सियासत में छिड़ी नई बहस छत्तीसगढ़ में मुस्लिम अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी, भाजपा संगठन में भी मिल रहा प्रतिनिधित्व; सियासत में छिड़ी नई बहस
वाह रे जल संसाधन विभाग, तेरी माया अपरम्पार! पंचायत सचिव को बना दिया कार्यपालन अभियंता, नियम-कायदों की उड़ी धज्जियां
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: आज भी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
30 अक्टूबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान
NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित