ईरान का बड़ा हमला! खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से बरसाए गोले

ईरान का बड़ा हमला! खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से बरसाए गोले

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है। Iran के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अली लारीजानी की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

सूत्रों के मुताबिक Qatar ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल हमले को सफलतापूर्वक रोक दिया। वहीं Kuwait ने भी एक ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि की है। इसी बीच United Arab Emirates, Saudi Arabia और Bahrain ने भी कई मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम करने की जानकारी दी है। सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में एक ड्रोन को नष्ट करने की पुष्टि की है।

दुबई में धमाके, बढ़ा खतरा
हमलों के बीच Dubai में जोरदार धमाके की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यूएई ने कहा कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली लगातार सक्रिय है और खतरों का जवाब दे रही है।

Read More डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप, पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने 1993 की घटना को लेकर किया बड़ा दावा

खाड़ी देशों में बढ़ता संकट
लगातार हमलों के कारण खाड़ी देशों में जनहानि और आर्थिक नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। यह संघर्ष अब ऊर्जा संकट और वैश्विक बाजार पर भी असर डाल सकता है। ईरान का कहना है कि वह उन सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिनका इस्तेमाल United States करता है। हालांकि खाड़ी देशों ने इन दावों को खारिज करते हुए हमलों को अनुचित बताया है।

Read More Spain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत की खबर, 179 घायल

दुनिया भर में बढ़ी चिंता
28 फरवरी से जारी इस संघर्ष ने पूरे मिडिल ईस्ट को अस्थिर कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं संभले, तो यह टकराव और बड़े युद्ध का रूप ले सकता है।

Latest News

NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा   
सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई