प्रमोटिव आई. ए. एस.अनिल टुटेजा सहित 2 अन्य की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध मिली जमानत 

प्रमोटिव आई. ए. एस.अनिल टुटेजा सहित 2 अन्य की गिरफ्तारी को हाईकोर्ट ने बताया अवैध मिली जमानत 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा गिरफ्तारी के समय नहीं दी गई जानकारी, रिमांड आदेश भी रद्द

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ias अनिल तुतेजा की की गई गिरफ्तारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अवैध ठहराते हुए बड़ा निर्णय सुनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा और न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह की खंडपीठ ने कहा कि गिरफ्तारी के समय आरोपी को कानूनी रूप से आवश्यक जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे यह कार्रवाई असंवैधानिक मानी जाती है।

यह मामला वर्ष 2023 में थाना कसना, गौतम बुद्ध नगर में दर्ज एफ.आई.आर. संख्या 196/2023 से जुड़ा है, जिसमें अनिल टुटेजा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं – 420 (धोखाधड़ी), 468, 471, 473, 484 और 120-बी – के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण से जुड़ी एक और एफ.आई.आर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर टुटेजा को वहां गिरफ्तार किया गया था और उन्हें 14 जून 2024 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें 15 जुलाई 2024 को मेरठ स्थित विशेष भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया और बाद में पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ाकर 26 जुलाई तक कर दी गई।

Read More हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी

याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं का कहना था कि गिरफ्तारी के समय न तो आरोपों की सूचना दी गई और न ही कोई वैध कारण बताया गया, जो कि संविधान के अनुच्छेद 22(1) और सीआरपीसी की धारा 50 (अब बीएनएसएस की धारा 47) का सीधा उल्लंघन है।

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी; संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों पर लगी मुहर

उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी को असंवैधानिक घोषित करते हुए 15 जुलाई और 22 जुलाई को पारित रिमांड आदेशों को भी रद्द कर दिया। हालां कि, अदालत ने यह भी कहा कि यदि चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, तो ट्रायल कोर्ट विधिक प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही जारी रख सकता है।

 

 

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो