पीजी एडमिशन विवाद: 75% सीटें बाहरी छात्रों को देने पर हंगामा, मेरिट लिस्ट आनन फानन में रद्द

पीजी एडमिशन विवाद: 75% सीटें बाहरी छात्रों को देने पर हंगामा, मेरिट लिस्ट आनन फानन में रद्द

रायपुर। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी/एमएस) एडमिशन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार को पहले मेरिट सूची जारी की, लेकिन छात्रों के भारी विरोध और हाईकोर्ट में सुनवाई के चलते कुछ ही देर में इसे अपरिहार्य कारण बताकर रद्द कर दिया। छात्र 75 फीसदी सीटें दूसरे राज्यों के लिए ओपन कैटेगरी में रखने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।

हाईकोर्ट के आदेश को समझने में अफसरों ने की गलती!

पीजी सीटों पर विवाद की मुख्य वजह प्रवेश नियम है। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों जगह याचिकाएं दायर की गई हैं। इस विवाद पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई भी हुई।

Read More PM-AJAY में 12.48 करोड़ का खेल: IAS जगदीश सोनकर पर एजेंसी ने लगाए रुपए मांगने के आरोप; चार सेंटर निरस्त, 5838 युवाओं की ट्रेनिंग कागजों में सिमटी

सूत्रों के अनुसार, यह मामला तब शुरू हुआ जब हाईकोर्ट ने 100 फीसदी इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल (संस्थागत निवास) कोटा हटाने को कहा था। इसका मतलब यह था कि राज्य के उन छात्रों को भी एडमिशन का मौका मिलना चाहिए जिन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई दूसरे राज्यों से की है।

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

लेकिन, अधिकारियों ने इस आदेश को समझने में गलती कर दी। बताया जा रहा है कि अफसरों ने 25 फीसदी सीटें ओपन कैटेगरी में रख दीं। इससे 50 फीसदी ऑल इंडिया कोटे और 25 फीसदी ओपन कैटेगरी को मिलाकर कुल 75 फीसदी सीटें प्रदेश के बाहर के छात्रों के लिए चली गईं। इसके बाद प्रदेश के स्थानीय छात्रों के लिए केवल 25 फीसदी सीटें ही बचीं। इस गड़बड़ी पर छात्र संगठन कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को करेगा।

विवाद के बीच जारी हुई मेरिट सूची, फिर फौरन रद्द

विवाद और कोर्ट की कार्यवाही के बावजूद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बीती देर रात आनन फानन में 875 छात्रों की मेरिट सूची जारी कर दी थी। सूची जारी होने के बाद सवाल उठने लगे क्योंकि टॉप 20 में दो ऐसे छात्र भी आए हैं जो राज्य के निवासी हैं लेकिन उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई दूसरे राज्यों से की है। टॉपर ने 634 अंक हासिल किए हैं। विवाद को देखते हुए विभाग ने आवंटन सूची जारी नहीं करने का फैसला किया है।

Screenshot_20251211_081343_Samsung Notes

आज स्वास्थ्य सचिव से मिलेंगे नाराज छात्र

प्रदेश के छात्रों का संगठन इस मामले को लेकर गंभीर है। छात्र संगठन गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से मिलेगा। छात्र उन्हें बताएंगे कि 75 फीसदी सीटें ओपन कैटेगरी में रखने से प्रदेश के छात्रों को किस तरह भारी नुकसान हो रहा है। वे सचिव को यह भी बताएंगे कि हाईकोर्ट के फैसले का गलत मतलब निकालकर गलत प्रवेश नियम बनाया गया है, जिससे स्थानीय छात्रों को पीजी में एडमिशन लेने में परेशानी होगी। यह मामला विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठने की संभावना है।

 

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार