युक्तियुक्तकरण की गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षकों को अभ्यावेदन देने का निर्देश

युक्तियुक्तकरण की गड़बड़ियों पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षकों को अभ्यावेदन देने का निर्देश

जिला स्तरीय समितियों को 16 व 17 जून तक अभ्यावेदन के निराकरण का आदेश, 300 से अधिक याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (Rationalization) को लेकर उठे विवाद अब न्यायिक स्तर पर गंभीर मोड़ ले चुके हैं। प्रदेशभर से 70 से अधिक शिक्षकों ने हाई कोर्ट में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। इन याचिकाओं पर मंगलवार को जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की एकलपीठ में सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति के समक्ष अभ्यावेदन देने की अनुमति दी है। बिलासपुर संभाग के शिक्षकों को 13 जून तक अभ्यावेदन देने और समिति को 16 जून तक इसका निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के शिक्षकों को भी 13 जून तक आवेदन देने कहा गया है, जिनका निराकरण 17 जून तक करना होगा।

Read More अनिल अंबानी मानहानि केस में बॉम्बे हाईकोर्ट की रिपब्लिक टीवी और अर्णब गोस्वामी को फटकार कहा हद पार मत करो

कोर्ट ने यह सुविधा उन शिक्षकों को भी दी है जिन्होंने काउंसलिंग के बाद नई जगह पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सुनवाई के दौरान अनेक शिक्षकों ने बताया कि वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें जानबूझकर अतिशेष घोषित कर दिया गया और दूरस्थ स्कूलों में भेजा गया।

Read More जनपद पंचायत CEO को हटाने का अधिकार कलेक्टर को नहीं हाईकोर्ट ने आदेश रद्द कर अफसर को फिर किया बहाल

एक मामले में शिक्षिका सरोज सिंह ने अधिवक्ता अनादि शर्मा के माध्यम से कोर्ट को बताया कि वह वर्ष 2018 से वर्तमान विद्यालय में अंग्रेजी और भूगोल दोनों विषय पढ़ा रही हैं। विद्यालय में भूगोल का अन्य कोई शिक्षक नहीं है, इसके बावजूद उन्हें 45 किमी दूर स्थानांतरित कर दिया गया जबकि हाल ही में बहाल एक अन्य शिक्षिका को उसी विद्यालय में पदस्थ किया गया है।

 

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना