बालोद में ईंट भट्टी हादसा: पानी टंकी की दीवार ढही, 2 महिलाओं की मौत, मासूम की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी

बालोद में ईंट भट्टी हादसा: पानी टंकी की दीवार ढही, 2 महिलाओं की मौत, मासूम की हालत गंभीर, मची अफरा-तफरी

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चिखली डैम के पास स्थित एक ईंट भट्टी में बड़ा हादसा हुआ। भट्टी में मौजूद पानी की टंकी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

नहाने के दौरान आया दर्दनाक पल
घटना डौंडी थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, भट्टी में काम करने आई महिलाएं और बच्ची पानी टंकी के पास नहा रही थीं। तभी अचानक टंकी की दीवार टूटकर उन पर गिर गई। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।

मृतक और घायल की पहचान
मृतक महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय चंद्रकला पत्नी निंद कुमार और 29 वर्षीय आशा बारले पत्नी सूरज बारले के रूप में हुई है। घायल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज अभी जारी है।

Read More CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम

पुलिस जांच में जुटी टीम
घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा कैसे हुआ।

Read More चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....

पूर्व में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भट्टी में काम करने के दौरान पहले भी सुरक्षा की अनदेखी से हादसे होते रहे हैं। यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि सुरक्षा मानकों का पालन न करने से बड़े हादसे घट सकते हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार