हाईवे हादसों पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार, NTPC, SECL से मांगा जवाब

हाईवे हादसों पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार, NTPC, SECL से मांगा जवाब

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसों पर गंभीर चिंता जताई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने हाईवे किनारे चल रही शराब दुकानों, अवैध ढाबों और फ्लाई ऐश ढोने वाले भारी डंपरों को हादसों की मुख्य वजह बताते हुए राज्य सरकार, एनटीपीसी और एसईसीएल से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि आखिर आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

कोर्ट कमिश्नर एडवोकेट रवींद्र शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट को बताया गया कि मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र में हाईवे किनारे शराब दुकान नियमों का उल्लंघन करते हुए चल रही है, जबकि इसे हाईवे से 500 मीटर दूर होना चाहिए। इसके अलावा, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से ढाबे भी संचालित हो रहे हैं, जिनके सामने वाहनों की पार्किंग से सड़क पर हमेशा अव्यवस्था रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

Read More 540 करोड़ का कोल घोटाला: फरार कांग्रेस नेता रामगोपाल तक पहुंचने की कोशिश, ईओडब्ल्यू ने बेटे वैभव से आधी रात तक की पूछताछ

कोरबा और सरगुजा में बढ़े हादसे

Read More संदेह कितना भी गहरा क्यों न हो, वह विधिक सबूत का स्थान नहीं ले सकता, ठोस साक्ष्य के आभाव में आरोपी हुआ दोषमुक्त

कोर्ट को दी गई जानकारी के अनुसार, कोयला उत्पादन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कोरबा में सड़क हादसों में 25.44% और सरगुजा में 42.25% की बढ़ोतरी हुई है। इन क्षेत्रों में डंपरों की भारी आवाजाही से सड़कें खतरनाक हो गई हैं। इसके अलावा, अवैध रूप से मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोना, स्ट्रीट लाइट की कमी और सड़कों पर घूमते मवेशी भी हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं।

NHAI बनाएगा 5 फुट ओवरब्रिज

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने हाईकोर्ट को बताया कि बिलासपुर पथरापाली सेक्शन में 17.95 करोड़ रुपये की लागत से पांच स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। ये एफओबी तुर्काडीह, सेंदरी, मदनपुर, मेलनाडीह कर्रा और बेलतरा में बनेंगे। हालांकि, इन इलाकों में क्रैश बैरियर लगे होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं।

हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर को एनएचएआई के हलफनामे की गहन जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि जमीनी हकीकत सामने आ सके। कोर्ट ने साफ किया है कि सड़कें सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि नागरिकों की जान से जुड़ी होती हैं, इसलिए इस विषय में जल्द और कारगर कार्रवाई जरूरी है। 

Tags:

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच