बिलासपुर ट्रेन हादसे की CRS जांच में खुली रेलवे की चौंकाने वाली लापरवाही, साइको टेस्ट में फेल लोको पायलट को मेमू ट्रेन की कमान! फाइनल रिपोर्ट से सामने आएगा सच

बिलासपुर ट्रेन हादसे की CRS जांच में खुली रेलवे की चौंकाने वाली लापरवाही, साइको टेस्ट में फेल लोको पायलट को मेमू ट्रेन की कमान! फाइनल रिपोर्ट से सामने आएगा सच

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 4 नवंबर को हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे की कमिशन ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस दुर्घटना में लोको पायलट सहित 12 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

यह दुर्घटना उस समय हुई जब गेवरारोड से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन लालखदान के पास खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। जांच में सामने आया कि जिस लोको पायलट को सिंगल मैन वर्किंग मेमू चलाने की अनुमति दी गई थी, वह साइको टेस्ट में फेल था। जबकि रेलवे बोर्ड ने 15 अक्टूबर 2024 को साफ निर्देश दिया था कि बिना मनोवैज्ञानिक परीक्षण पास किए किसी भी लोको पायलट को मेमू ट्रेन चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आदेश को नजरअंदाज कर ट्रेन संचालन की अनुमति दे दी।comp-164-1176238584317629419151763542638-1_1765271175

सक्षमता प्रमाणपत्र में बड़ी खामियां
CRS जांच टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, ट्रायल रन और 91 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इस दौरान लोको पायलट के सक्षमता प्रमाणपत्र में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं-

Read More टैंकर पलटा तो मचा हड़कंप, डीजल बहते ही बाल्टी-जरकीन लेकर टूट पड़े लोग

  • निर्धारित प्रारूप का पालन नहीं
  • किस सेक्शन में ट्रेन संचालन की अनुमति है, इसका उल्लेख नहीं
  • किस प्रकार के इंजन को चलाने की अनुमति है, इसका जिक्र नहीं
  • एसीटीएम के निर्देशानुसार न रजिस्टर संधारित किया गया
  • न ही सर्विस रिकॉर्ड में कोई प्रविष्टि

जोनल अधिकारियों की दलील खारिज
जांच में यह बात भी सामने आई कि जोन के अधिकारियों ने बचाव में तर्क दिया कि साइको टेस्ट में फेल लोको पायलट को असिस्टेंट लोको पायलट की सहायता से ड्यूटी दी जा सकती है। लेकिन CRS ने इस तर्क को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि मेमू जैसी तेज रफ्तार यात्री सेवा में यह नियम लागू नहीं हो सकता। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना की मुख्य वजह ट्रेन संचालन में गंभीर त्रुटि और रेलवे सिस्टम की लचर व्यवस्था है।3-317623357381762567179-2_1765270608

Read More GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग

फाइनल रिपोर्ट तय करेगी जिम्मेदारी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ प्रारंभिक रिपोर्ट है। रेलवे प्रशासन अपनी प्रतिक्रिया देगा, जिसके बाद सभी साक्ष्यों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी। सीनियर DCM अनुराग कुमार सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगी। उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक रिपोर्ट पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार