भारत दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स ……. छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी।

दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स…….. छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी। नई दिल्ली : केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के 84वें स्थापना दिवस यानी ‘सीआरपीएफ डे’ पर आयोजित होने वाली परेड इस बार नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले […]

दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स…….. छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी।

नई दिल्ली : केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के 84वें स्थापना दिवस यानी ‘सीआरपीएफ डे’ पर आयोजित होने वाली परेड इस बार नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर में आयोजित होगी। इसी को लेकर आजादी के 75वें महोत्सव में सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर, दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी। सीआरपीएफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गेट से 9 मार्च को सीआरपीएफ महिला डेयरडेविल्स दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ये महिला बाइकर दस्ता आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, नागपुर, भांद्रा, रायपुर और कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेगी। ये बाइकर्स महिलाओं को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कई तरह के संदेश देंगी।

दरअसल देश की आजादी के 75वें साल में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत देश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये समारोह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेंगे। इसी के तहत सीआरपीएफ की 75 महिलाओं का दस्ता, नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक की दूरी तय करेगा। पहली बार सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगदलपुर में 25 मार्च को आयोजित होगा। पिछले साल सीआरपीएफ डे की परेड जम्मू में आयोजित की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में परेड की सलामी ले सकते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में नक्सलियों का प्रभाव कम करने में सीआरपीएफ की बड़ी भूमिका रही है।

Read More Vastu Tips: इन जगहों पर भूलकर भी न रखें पैसे, अपनाएं वास्तु नियम और कोसों दूर भगाएं आर्थिक तंगी

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला