सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ के नान घोटाले की लिस्टिंग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और ईडी के बीच तीखी नोकझोक,अब सुनवाई सोमवार को,आखिर किस जज की बेंच में हो सुनवाई ? विवाद गहराया

सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ के नान घोटाले की लिस्टिंग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और ईडी के बीच तीखी नोकझोक,अब सुनवाई सोमवार को,आखिर किस जज की बेंच में हो सुनवाई ? विवाद गहराया

सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ के नान घोटाले की लिस्टिंग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और ईडी के बीच तीखी नोकझोक,अब सुनवाई सोमवार को,आखिर किस जज की बेंच में हो सुनवाई ? विवाद गहराया दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ के 36 हजार करोड़ के नान घोटाले को लेकर नया विवाद सामने आया है। आज सुनवाई के […]


सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ के नान घोटाले की लिस्टिंग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार और ईडी के बीच तीखी नोकझोक,अब सुनवाई सोमवार को,आखिर किस जज की बेंच में हो सुनवाई ? विवाद गहराया


दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ के 36 हजार करोड़ के नान घोटाले को लेकर नया विवाद सामने आया है। आज सुनवाई के दौरान आरोपी अनिल टुटेजा के वकीलों ओर से किसी जस्टिस विशेष की बेंच में सुनवाई को लेकर गरमा गरम बहस हुई । बहस का लब्बो लुआब यही है की आरोपियों के वकील को क्योँ है,आपत्ति कि किसी विशेष जस्टिस की बेंच में ही हो सुनवाई।

आज कोर्ट रूम में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल आरोपियों के पक्ष में कुछ खास बात पर जोर देते रहे ,उनकी दलीलों से यह तथ्य चर्चा में रहा कि आरोपियों को सुनवाई और न्याय से मतलब है या व्यक्तिगत पसंद के जस्टिस और बेंच से ? दरअसल कानून कहता है कि किसी भी आरोपी या प्रार्थी को अपनी पसंद का न्यायाधीश चुनने का कोई भी कानूनी प्रावधान नहीं है।

Read More मरीज अकेला... मशीन चलती रही और फर्श पर बहता रहा खून! जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बड़ी लापरवाही

बावजूद इसके कपिल सिब्बल जोर देते रहे कि पूर्व बेंच के शेष दो जस्टिस ही मामले की सुनवाई करें? इस मामले को लेकर ईडी और बचाव पक्ष की ओर से जमकर दलीलें पेश की गई। छत्तीसगढ़ सरकार ने जस्टिस एमआर शाह की अगुवाई वाली बेंच के सामने इस मामले की सुनवाई करने पर आपत्ति जताई है।

Read More Canada Shooting: टोरंटो के स्ट्रीट फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत, 6 घायल; हमलावरों की तलाश जारी

नागरिक पूर्ति निगम घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर याचिकाओं की लिस्टिंग ने एक विवाद पर कानूनी दांव पेंचो को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई । पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित, जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस एस रवींद्र भट की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। ईडी द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया था कि नान घोटाले के मुख्य आरोपी,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश के संपर्क में थे।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोपों की पुष्टि करने के लिए सीजेआई ललित की अगुवाई वाली बेंच को कुछ सीलबंद लिफाफे भी सौंपे थे। 20 अक्टूबर को, उक्त पीठ में समय की कमी के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। मामले को 14 नवंबर को “उचित पीठ” के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था । जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच के सामने 14 नवंबर को मामला सूचीबद्ध कर दिया गया था।

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने आपत्ति जताई कि इस मामले की सुनवाई जस्टिस रस्तोगी या जस्टिस भट के नेतृत्व वाली पीठों द्वारा की जानी चाहिए, जो सीजेआई ललित की सेवानिवृत्ति के बाद पिछली पीठ के शेष सदस्य हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 21 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई

Tags:

Latest News

आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच
अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी
Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आगाज: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई समेत दिवंगत विभूतियों को दी श्रद्धांजलि, 17 जुलाई तक चलेंगी कार्यवाही, देखें लाइव