Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

Ambikapur Crime: घर से खेलने निकला छात्र अगली सुबह जंगल में मिला मृत, पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक 15 वर्षीय छात्र की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। उदयपुर थाना क्षेत्र के टिहरी जंगल में शुक्रवार सुबह 9वीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में छात्र के चेहरे पर भारी पत्थर से हमला किए जाने और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर से खेलने निकला, फिर कभी वापस नहीं लौटा
पुलिस के मुताबिक, ग्राम सलका निवासी 15 वर्षीय वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पूरी रात परिजन और ग्रामीण उसकी खोज में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

योग करने पहुंचे लोगों ने देखा शव
शुक्रवार सुबह टिहरी जंगल में योग करने पहुंचे कुछ लोगों की नजर एक युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि छात्र के चेहरे को किसी भारी पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। उसके पैर और शरीर पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Read More Raipur News: नौकरी छोड़ने से पहले कैश का हिसाब मांगना पड़ा भारी? रायपुर में कर्मचारी ने मालिक-मैनेजर पर लगाए मारपीट के आरोप

9वीं कक्षा का छात्र था वीरेंद्र
जांच में पता चला कि मृतक वीरेंद्र कंवर ग्राम सलका के हाईस्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। उसकी हत्या की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

Read More Bilaspur News: Instagram पर दोस्ती, फिर एसिड अटैक की धमकी! बिलासपुर में छात्रा को डराने वाला युवक गिरफ्तार

हत्या के कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज