मिष्ठान दुकान में लगी भीषण आग , देरी से पहुंचा फायर ब्रिगेड , सारा सामान जल कर राख

मिष्ठान दुकान में लगी भीषण आग  ,  देरी से पहुंचा फायर ब्रिगेड ,  सारा सामान जल कर राख

बिलासपुर : तखतपुर के प्रसिद्ध मिष्ठान दुकान में शुक्रवार को भीषण आग लग गई , जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया l आग इतनी तेजी थी कि देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा सके l  प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना माना जा रहा है।

जिले के तखतपुर स्थित प्रसिद्ध श्री गणेश कॉफी एंड स्वीट्स में शुक्रवार को भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों पर काबू नहीं पाया जा सकाl  प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही हैl
 
देरी से पहुंचा फायर ब्रिगेड , भड़का लोगों का गुस्सा

घटना स्थल पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, तब तक आग होटल का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान जलकर राख हो चूका था , जिससे सालों की कमाई कुछ मिनटों में बरबाद हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तखतपुर में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी  फायर ब्रिगेड नहीं हुआ उपलब्ध
गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले मुख्यमंत्री ने तखतपुर में फायर ब्रिगेड उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी l  हर आगजनी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की कमी का मुद्दा उठता है, लेकिन इसका स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। घटना के बाद लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड जैसी बुनियादी सुविधा का अभाव हैं , जो एक गंभीर चिंता का विषय है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता और प्रशासन की सुस्त कार्यशैली का खामियाजा आम नागरिकों को बार-बार भुगतना पड़ रहा है।
 
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच