दतिया में हुआ बवाल , आन्दोलन ने लिया हिंसक रूप, SP, SDOP , ASP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल

दतिया में हुआ बवाल , आन्दोलन ने लिया हिंसक रूप,  SP, SDOP , ASP समेत 8  पुलिसकर्मी घायल

दतिया :  जिले के उपचुनाव में भाजपा की टिकट घोषणा के बाद बवाल शुरू हो गया हैं , देखते ही देखते आन्दोलन ने हिंसक रूप ले लिया हैं , जिसमे एसपी, एसडीओपी और एडिशनल एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं l पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से नाराज उनके समर्थकों ने ऐसा विरोध प्रदर्शन किया, जिसका असर सिर्फ दतिया तक सीमित नहीं रहा l नेशनल हाईवे-44 पर करीब 11 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, चार जिलों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए l बढ़ते विवाद के बीच अब खुद नरोत्तम मिश्रा सामने आए हैं और उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने तथा पार्टी के फैसले का सम्मान करने की अपील की है l 

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया l उम्मीदवार के नाम की घोषणा होते ही नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी फैल गई l  विरोध प्रदर्शन करते हुए देखते ही देखते बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए l  

नेशनल हाईवे पर लगा रहा 11 घंटे तक जाम

Read More किराए के घर में मासूम से हैवानियत का आरोप! 6 साल की बच्ची की हालत बिगड़ी तो खुला मामला, 45 वर्षीय मकान मालिक हिरासत में

नाराज कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नेशनल हाईवे-44  पर चक्का जाम कर दिया, जिससे लगभग 11 घंटे तक यातायात बाधित रहा l जाम के कारण 22 से 25 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं l इस दौरान कई बसें, निजी वाहन और एंबुलेंस भी फंस रह गए l

Read More कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज

एसपी, एसडीओपी और एएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए

जिला प्रशासन ने पूरी रात प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया l अधिकारियों ने उनसे शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त करने और सड़क खाली करने की अपील की, लेकिन बातचीत से समाधान नहीं निकल सका l प्रशासन लगातार स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश करता रहा, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके l प्रशासन के अनुसार, देर रात कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी l हालात बेकाबू होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े l इसके बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया तथा कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा l 

हंगामे के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी चोटें आईं l जानकारी के अनुसार एसपी ,एसडीओपी और एडिशनल एसपी समेत आठ पुलिसकर्मी घायल हुए l जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी चोट लगी, कई पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है l 

पुलिस के अनुसार, विरोध प्रदर्शन में तीन हजार से अधिक लोग शामिल थे l प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने के साथ-साथ बाजार बंद कराने की भी कोशिश कीl प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए गए और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया गया l प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार  किया हैं l  

नरोत्तम मिश्रा ने की शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील

सार्वजनिक रूप से सामने आए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील की l उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है और किसी भी कार्यकर्ता को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचे l उन्होंने विशेष रूप से पेट्रोल या मिट्टी का तेल डालकर विरोध जैसी घटनाओं से दूर रहने की सलाह दी l 

30 जुलाई को मतदान

दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद खाली हुई थी l इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी l 

 

 

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच