कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष मुश्किल में : कोल लेवी के बाद अब शराब और कस्टम मिलिंग मामले में भी होगी रामगोपाल की गिरफ्तारी

कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष मुश्किल में : कोल लेवी के बाद अब शराब और कस्टम मिलिंग मामले में भी होगी रामगोपाल की गिरफ्तारी

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल (आरजी) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 540 करोड़ रुपए के चर्चित कोल लेवी मामले में 8 जुलाई को ईओडब्ल्यू द्वारा पकड़े जाने के बाद, अब उन पर अन्य मामलों का फंदा भी कसने जा रहा है। पिछले तीन साल से फरार चल रहे आरजी फिलहाल ईओडब्ल्यू की रिमांड पर हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। अब मंगलवार को उन्हें 3200 करोड़ रुपए के बड़े शराब मामले में भी गिरफ्तार करने की तैयारी है।

गिरफ्तारी और पूछताछ का यह सिलसिला सिर्फ यहीं नहीं रुकने वाला है। जानकारी के अनुसार, शराब मामले में रिमांड के बाद 175 करोड़ रुपए के कस्टम मिलिंग मामले में भी उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जांच एजेंसी का कहना है कि आरजी की भूमिका इन तीनों अलग-अलग मामलों—कोल लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग—में समान रूप से पाई गई है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त सबूत भी जुटा लिए गए हैं।

पार्टी फंड के नाम पर बोरियों और कार्टूनों में पहुंचती थी रकम

Read More तोरवा पुलिस की कार्रवाई, महिलाओं समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो आदतन बदमाश भी शामिल

इन घोटालों की जांच कर रही एजेंसियों ने दावा किया है कि पैसों का यह पूरा लेन-देन पार्टी फंड के नाम पर किया जा रहा था। करोड़ों की यह रकम रामगोपाल अग्रवाल के पास बोरियों और कार्टूनों में भरकर लाई जा रही थी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में ही यह सारा पैसा लिया जाता था। एजेंसियों के अनुसार, अलग-अलग मामलों को मिलाकर देखा जाए तो आरजी के पास 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम पहुंची है।

Read More प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच

हवाला के जरिए दिल्ली भेजा गया पैसा, ईडी भी कर रही तैयारी

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इतनी बड़ी मात्रा में जुटाई गई इस रकम को हवाला नेटवर्क के माध्यम से दिल्ली भेजा गया था। इसके अलावा, पैसों के एक हिस्से को इधर-उधर निवेश भी किया गया है। मामले में पकड़े गए अन्य आरोपियों के बयानों, उनके पास से जब्त की गई डायरी और लेन-देन (ट्रांजेक्शन) के विवरण में इन सब बातों के पुख्ता सबूत मिलने का दावा किया गया है।

ईओडब्ल्यू की इस लगातार हो रही कार्रवाई के बीच, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी आगे की रूपरेखा तैयार कर ली है। जानकारी के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग के इन तीनों मामलों में ईडी भी जल्द ही कोर्ट से अनुमति मांगकर रामगोपाल अग्रवाल की अपनी ओर से गिरफ्तारी कर सकती है। रिमांड के दौरान हो रही इस पूछताछ और एक के बाद एक नए मामलों में गिरफ्तारी की तैयारी ने आने वाले दिनों के लिए आरजी की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज  बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज 
प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच
तखतपुर के सरकारी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य ने किया कमाल, किशोरों के पोषण पर लिख डाली किताब, यूनिसेफ ने माना मॉडल 
रायपुर में भाजपा की बैठक: संगठन के सामने खुला शिकायतों का पिटारा, जामवाल बोले मंत्री आप हैं या विधायक जी- प्रभार बदलना पड़ेगा क्या?
ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज