Sai Cabinet Decisions: किसानों और अग्निवीरों के लिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले, खाद वितरण पर बनेगी मंत्री समिति; पुलिस-वन-जेल भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

Sai Cabinet Decisions: किसानों और अग्निवीरों के लिए साय कैबिनेट के बड़े फैसले, खाद वितरण पर बनेगी मंत्री समिति; पुलिस-वन-जेल भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों और अग्निवीरों से जुड़े दो अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने प्रदेश में उर्वरकों (खाद) की समय पर उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया। वहीं, भारतीय सेना से चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य की तृतीय श्रेणी की सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों निर्णय किसानों की जरूरतों और पूर्व सैनिकों के पुनर्वास को ध्यान में रखकर लिए गए हैं।

खाद की कमी और वितरण पर नजर रखेगी मंत्री समिति
कैबिनेट के फैसले के अनुसार खरीफ और रबी सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी करने और वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जाएगा। इस समिति की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे। समिति में कृषि मंत्री, सहकारिता मंत्री और वित्त मंत्री सदस्य होंगे, जबकि कृषि उत्पादन आयुक्त इसके संयोजक रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर समिति संबंधित विभागों के अधिकारियों, कृषि विशेषज्ञों और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित कर सकेगी तथा सरकार को आवश्यक सुझाव देगी।

अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगा 10% आरक्षण
कैबिनेट ने अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सशस्त्र बलों में चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पुलिस विभाग में आरक्षक, वन विभाग में वनरक्षक और जेल विभाग में प्रहरी की सीधी भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए 'छत्तीसगढ़ अग्निवीर सैनिकों के लिए राज्य की सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026' बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

Read More CGPSC घोटाला: दागी अफसर को बचाने सोनवानी ने पार की हदें, नियमों की धज्जियां उड़ाकर दिया प्रमोशन, 73 बेगुनाहों पर थोपी रिकवरी

किन्हें मिलेगा आरक्षण का लाभ?
सरकार के अनुसार, इस आरक्षण का लाभ केवल उन अग्निवीरों को मिलेगा जिन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में निर्धारित चार वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ सेवामुक्ति प्राप्त की होगी। यह फैसला मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 26 जुलाई 2024 को विधानसभा में की गई घोषणा के अनुपालन में लिया गया है।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

सरकार का उद्देश्य
राज्य सरकार का मानना है कि इस फैसले से एक ओर किसानों को खाद वितरण व्यवस्था में राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सेना से लौटने वाले प्रशिक्षित और अनुशासित अग्निवीरों को सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सरकार का कहना है कि इससे पुलिस, वन और जेल विभागों को भी प्रशिक्षित मानव संसाधन मिलेगा और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी.

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार