Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में

Bihar Bandh: पटना में उग्र प्रदर्शन, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में

Patna News: NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और हालिया छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में आज जमकर हंगामा हुआ। छात्र संगठन आइसा (AISA) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारी सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान राजद नेता तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मोबाइल टावर पर चढ़े प्रदर्शनकारी, तेज प्रताप ने लहराया तिरंगा
प्रदर्शन के दौरान रामगुलाम चौक के पास कुछ प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच राजद नेता तेज प्रताप यादव भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के समर्थन में तिरंगा लहराया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मौके से हटाया। इस घटनाक्रम के बाद प्रदर्शन और अधिक उग्र हो गया।Lathicharge 2

डाकबंगला चौराहे पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रदर्शनकारी सुरक्षा बैरिकेडिंग पार कर डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए, जहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस बल पर ईंट-पत्थर फेंके। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

Read More Ballia News: एक पैर से 400 मीटर का सफर… 7 साल की रागिनी रोज ऐसे पहुंचती है स्कूल, हौसले के आगे बेबस हुई मुश्किलें,देखे वीडियो

मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया और पुलिस पर पथराव किया। उन्होंने कहा कि हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।Lathicharge 3

Read More Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें

70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, कई जिलों में हाई अलर्ट
बिहार बंद को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने करीब 70 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। राज्य पुलिस के अलावा CRPF और CISF के जवान भी संवेदनशील इलाकों में तैनात किए गए हैं। पटना के साथ-साथ जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय सहित करीब 10 जिलों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल भी बंद रखे गए हैं। फिलहाल, राजधानी पटना में स्थिति पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना