अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी

अंबिकापुर में आवारा सांड बना जानलेवा! हमले में घायल महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, महापौर ने दी सख्त चेतावनी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आवारा सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद शहर में शोक और आक्रोश का माहौल है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने शहर में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर निगम ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क पर पशु छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सांड के हमले में गंभीर रूप से हुई थीं घायल
जानकारी के अनुसार, मृतका अंबिकापुर के भाठूपारा क्षेत्र की निवासी थीं। कुछ दिन पहले वह सड़क पर आवारा घूम रहे एक सांड के हमले का शिकार हो गई थीं। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पहले उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान मौत, लोगों में बढ़ा आक्रोश
रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। वहीं शहरवासियों ने भी आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे सांड और मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

Read More सरोज पांडेय के बैंक खाते का खुलेगा राज? हाई कोर्ट में फिर गरमाया 2018 का चुनाव विवाद, 16 अक्टूबर को अहम सुनवाई

नगर निगम ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
घटना के बाद महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं के कारण लोगों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर निगम की टीम को भी आवारा पशुओं को पकड़ने और शहर में अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

महापौर ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और आम लोगों दोनों की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Tags:

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग