Chhattisgarh Guest Teachers Protest: आधी रात एक्शन, धरना स्थल से हटाए गए अतिथि शिक्षक; टेंट जब्त, सुबह बसों में बैठाकर ले गई पुलिस

Chhattisgarh Guest Teachers Protest: आधी रात एक्शन, धरना स्थल से हटाए गए अतिथि शिक्षक; टेंट जब्त, सुबह बसों में बैठाकर ले गई पुलिस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पिछले 22 दिनों से आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों के धरने पर बुधवार देर रात पुलिस ने कार्रवाई की। हिंदी भवन के सामने चल रहे धरना स्थल से पुलिस ने टेंट हटाकर जब्त कर लिया। आज सुबह जब आंदोलनकारी दोबारा धरना देने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकते हुए करीब 50 अतिथि शिक्षकों को बसों में बैठाकर वहां से हटाया। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जबकि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

देर रात हटाया गया धरना स्थल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिन में प्रशासन ने अतिथि शिक्षकों को धरना समाप्त करने की चेतावनी दी थी। आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके बाद देर रात पुलिस ने धरना स्थल पर पहुंचकर टेंट हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन ने धरना स्थल से सामान भी जब्त कर लिया। आज सुबह आंदोलनकारी शिक्षक दोबारा प्रदर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धरना स्थल तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया और कई शिक्षकों को पुलिस बसों में बैठाकर वहां से ले जाया गया।पुलिस की ओर से देर रात धरना स्थल से टेंट उखाड़ा गया।

शिक्षकों का दावा- आंदोलन खत्म नहीं हुआ
पुलिस कार्रवाई के बाद भी अतिथि शिक्षक संघ ने साफ किया कि उनका आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। संगठन का कहना है कि वे दोबारा शांतिपूर्ण ढंग से धरना देने का प्रयास करेंगे और जब तक सरकार उनकी मांगों पर लिखित एवं ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों का आरोप है कि सरकार के साथ कई दौर की चर्चा हुई, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर ठोस सहमति नहीं बन पाई है।पुलिस ने शिक्षकों का टेंट हटाकर जब्त कर लिया।

Read More PDS Baradana Scam: सरकारी बारदानों का खेल! दुकानों से गायब हुए 5 लाख बोरे, नई खरीदी पर खजाने से फिर करोड़ों खर्च

शिक्षा मंत्री के निवास का भी किया था घेराव
इससे पहले आंदोलनकारी अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित निवास का लगभग 24 घंटे तक घेराव किया था। मंत्री से बातचीत कराने के आश्वासन के बाद शिक्षक वहां से लौटे और फिर हिंदी भवन के सामने धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि बातचीत के बाद समाधान निकलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।पहले दिन में पुलिस ने धरना समाप्त करने की चेतावनी दी थी।

Read More Jhiram Valley Case: 13 साल बाद आज आएगा झीरम घाटी कांड का फैसला? NIA कोर्ट में अंतिम बहस के बाद जजमेंट पर टिकी नजरें

किन मांगों को लेकर आंदोलन?
अतिथि शिक्षक संघ का कहना है कि उनका आंदोलन संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन और मानदेय बढ़ाने जैसी मांगों को लेकर जारी है। संगठन का दावा है कि प्रदेश के हजारों अतिथि शिक्षक वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षक भी शामिल हैं, लेकिन अब तक उनके भविष्य को लेकर स्थायी नीति नहीं बनाई गई है।दो दिन पहले शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के निवास का घेराव किया था।

पुलिस और प्रशासन सतर्क
धरना स्थल पर पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रशासन की कोशिश है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे, वहीं आंदोलनकारी शिक्षक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल, सरकार और अतिथि शिक्षक संघ के बीच बातचीत की संभावना बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी ठोस समाधान पर सहमति नहीं बन सकी है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद  सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद
डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी अनियंत्रित कार, 22 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल
बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश
नगर निगम की 18 महीने में 9 की जगह मात्र 5 सामान्य सभा, शासन ने दिए दो माह में बैठक कराने के निर्देश
महिंद्रा शोरूम में बीमार वृद्ध महिला को बनाया बंधक, मामूली टक्कर से बढ़ा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया मामला
एल्युमिनियम की वेस्ट कटिंग पाइप चोरी करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
चाकूबाजी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले भी अन्य थानों में हैं कई केस दर्ज
इस विभाग के अधिकार क्षेत्र की हाई कोर्ट ने तय की सीमा, सिंगल बेंच के आदेश को रखा बरकरार
जस्टिस कृष्ण राम महापात्र होंगे छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के नए सीजे, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू