Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग

Bilaspur Electricity Scam: फर्जी अटेंडेंस से 93 लाख का भुगतान! जांच पूरी, मगर 8 माह से रिपोर्ट पेंडिंग

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बिजली विभाग में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। सिटी सर्किल में फ्यूज कॉल ऑपरेटर और मेंटेनेंस श्रमिकों की फर्जी अटेंडेंस शीट और संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर ठेकेदारों को 93 लाख रुपये का भुगतान किए जाने का खुलासा विभागीय जांच में हुआ है। जांच समिति अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, लेकिन आठ महीने बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी या ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने से पूरे मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। 

6 साल से दो ठेकेदारों के भरोसे था पूरा काम काज 
जानकारी के अनुसार, पिछले छह वर्षों से सिटी सर्किल के पूर्व और पश्चिम संभाग में फ्यूज कॉल और बिजली सुधार कार्य का जिम्मा केवल दो ठेकेदारों के पास था। शिकायत मिलने के बाद गठित जांच समिति, (जिसमें जेएस नेताम और वीआर मौर्य शामिल थे) ने दस्तावेजों की जांच की। जांच में पाया गया कि श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कराकर और गलत रिकॉर्ड तैयार कर ठेकेदारों ने विभाग से करीब 93 लाख रुपये का भुगतान हासिल किया।

एक कर्मचारी कई जगह कर रहा था नौकरी, रिकॉर्ड में 36 घंटे तक ड्यूटी
जांच रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बाते सामने आई हैं। आरोप है कि एक ही श्रमिक को एक ही दिन में दो से तीन अलग-अलग जोनों में कार्यरत दिखाया गया। इतना ही नहीं, कुछ रिकॉर्ड में कर्मचारियों से 24 से 36 घंटे तक लगातार काम कराने का उल्लेख भी मिला, जो श्रम कानून और विभागीय नियमों के विपरीत है। जांच में यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर वास्तविक से कम कर्मचारी रखे गए, लेकिन भुगतान पूरे स्टाफ के नाम पर लिया गया।

Read More Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान

AE और EE की भूमिका संदिग्ध 
सूत्रों और रिपोर्ट कहती है कि  संबंधित जोनों के तत्कालीन सहायक अभियंता (AE) और कार्यपालन अभियंता (EE) ने श्रमिकों की उपस्थिति और वाउचरों का पर्याप्त सत्यापन किए बिना हस्ताक्षर कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की। इसी वजह से अब केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि भुगतान की अनुमति देने वाले अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप यह भी है कि विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई से बचाने के लिए जांच रिपोर्ट को लंबे समय से लंबित रखा हुआ है।

Read More इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत

कार्यपालक निदेशक बोले- फाइल मंगाकर होगी समीक्षा
विद्युत कंपनी के कार्यपालक निदेशक एके अम्बस्ट ने कहा कि जांच रिपोर्ट फिलहाल मानव संसाधन विभाग के पास है। उन्होंने बताया कि संबंधित अनुबंध करने वाले अधिकारियों के स्तर पर कार्रवाई की जानी है। अगर मामला उनके कार्यालय तक पहुंचता है, तो दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने सहित आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की फाइल मंगाकर समीक्षा की जाएगी।

Tags:

Latest News

प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव