हाईकोर्ट राज्यपाल को नोटिस जारी नहीं कर सकता…. राजभवन

हाईकोर्ट राज्यपाल को नोटिस जारी नहीं कर सकता…. राजभवन रायपुर: हाईकोर्ट द्वारा राज्यपाल के सचिवालय को नोटिस जारी करने के मामले में राजभवन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिसमे राजभवन ने बताया है कि उन्हें हाई कोर्ट राज्यपाल को नोटिस जारी नही कर सकता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला भी सामने रखा है। जिसमे […]

हाईकोर्ट राज्यपाल को नोटिस जारी नहीं कर सकता…. राजभवन


रायपुर: हाईकोर्ट द्वारा राज्यपाल के सचिवालय को नोटिस जारी करने के मामले में राजभवन ने स्थिति स्पष्ट की है। जिसमे राजभवन ने बताया है कि उन्हें हाई कोर्ट राज्यपाल को नोटिस जारी नही कर सकता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला भी सामने रखा है। जिसमे सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की संविधान पीठ ने राष्ट्रपति व राज्यपाल को नोटिस जारी करने पर पूर्णतः रोक लगाई है। ज्ञातव्य है कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर हाईकोर्ट में आज हुई सुनवाई के बाद राज्यपाल सचिवालय को हाईकोर्ट के द्वारा नोटिस जारी की गई थी।


राज्य सरकार ने आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 पास कर प्रदेश में आरक्षण का प्रतिशत 76 प्रतिशत कर दिया था। दिसंबर आरक्षण संशोधन विधेयक राज्यपाल के पास पहुंचा पर उन्होंने अब तक इसमें दस्तखत नहीं किया है। मामले पर बिलासपुर के अधिवक्ता हिमांग सलूजा व राज्य सरकार ने राज्यपाल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें आज सुनवाई हुई। राज्य शासन की ओर से देश के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल हाईकोर्ट में पैरवी हेतु पेश हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा भी राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे थे, तो वही अधिवक्ता हिमांग सलूजा की ओर से सीनियर अधिवक्ता निर्मल शुक्ला व शैलेंद्र शुक्ला पैरवी कर रहे थे। आज जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच में हुई सुनवाई में अधिवक्ताओं ने अपना अपना तर्क प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्यपाल को विधानसभा के द्वारा पास विधेयक को 15 दिनों तक ही अपने पास रोकने का अधिकार है। इसके बाद या तो उन्हें विधेयक वापस लौटाना पड़ता है। या दस्तखत करने पड़ते हैं। पर राज्यपाल ने दोनों में से कोई भी कदम नहीं उठाया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें विधेयक को राष्ट्रपति को भेज देना चाहिए था। पर राज्यपाल ने यह भी नहीं किया, जो कि संविधान के अनुच्छेद 200 का पूर्णतः उल्लंघन है।
सुनवाई के बाद सिंगल बेंच के द्वारा राज्यपाल सचिवालय को नोटिस जारी कर 2 सप्ताह में जवाब मांगा है। शाम होते होते राजभवन ने इस मामले में अपना स्थिति भी स्प्ष्ट कर दी।
राजभवन से जारी नोट में बताया गया है कि, सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की संविधान पीठ ने रामेश्वर प्रसाद एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं एक अन्य मामले में फैसला देते हुए न्यायदृष्टांत प्रतिपादित किया था कि संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत राष्ट्रपति या राज्यपाल को नोटिस जारी करने पर पूर्णतः रोक है, क्योंकि वह किसी न्यायालय के प्रति जवाब देह नहीं है। राजभवन से जारी पत्र में आगे बताया गया है कि यह सही है कि राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सहायता एवं सलाह से कार्य करता है। राज्यपाल द्वारा किए गए कार्यों को न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है, लेकिन यदि ऐसी कोई चुनौती दी जाती है राज्य सरकार या केंद्र सरकार ही राज्यपाल के प्रतिरक्षा करेगा। राजभवन के पत्र के अनुसार यह मतलब निकाला जा सकता है कि यदि राज्यपाल के खिलाफ याचिका लगी तो याचिका में राज्य सरकार को ही राज्यपाल की प्रतिरक्षा करनी है।
राज्यपाल या राष्ट्रपति को नोटिस जारी करने में प्रतिबंध
राजभवन से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि न्यायालय द्वारा राज्यपाल को या राष्ट्रपति को नोटिस जारी करने के संबंध में प्रतिबंध लगाया गया है। और इस प्रतिबंध के कारण न्यायालय राष्ट्रपति व राज्यपाल को कोई शपथ पत्र प्रस्तुत करने के लिए निर्देश नहीं दे सकती। इसके लिए राज्यपाल एवं राष्ट्रपति को अनुच्छेद 361(1) के तहत दी गई उन्मुक्ति पूर्ण है। इसलिए राष्ट्रपति व राज्यपाल को नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश न्यायालय नहीं दे सकता है। यहां तक कि दुर्भावना पूर्वक किए गए कार्य के आरोप के लिए भी राष्ट्रपति व राज्यपाल को नोटिस भी जारी नहीं किया जा सकता है।

Read More Raipur LPG Crisis: गैस सिलेंडर की डिलीवरी में देरी से बढ़ी परेशानी, बुकिंग के बाद भी कई दिनों तक इंतजार

कपिल सिब्बल दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से बिलासा देवी केवटींन एयरपोर्ट चकरभाटा बिलासपुर पहुंचे उनके साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा और उनकी पांच सदस्यीय अधिवक्ताओं की टीम मौजूद थी। चकरभाटा एयरपोर्ट पर अगवानी पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किया प्रातः 10:00 बजे कपिल सिब्बल जी चकरभाटा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे उच्च न्यायालय के लिए रवाना हो गये।

Read More बिलासपुर में भूमाफिया के आगे नतमस्तक हुआ नगर निगम जहां चला बुलडोजर वहां फिर तन गई अवैध कॉलोनियां

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

एक दिन में 4 चाकूबाजी, 8 घायल! रायपुर में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल, कई इलाकों में दहशत

राज्य

ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने ओडिशा में क्रॉस वोटिंग का धमाका! कांग्रेस विधायकों ने पार्टी को दिया झटका, जाने
भुवनेश्वर : ओडिशा राज्यसभा चुनाव में चौथी सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस के तीन विधायकों...
किश्तवाड़ में भूस्खलन से मचा हड़कंप! HRT प्रोजेक्ट साइट पर मलबे में दबे मजदूर, 2 की मौत
ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में आग का कहर, ICU में मचा हड़कंप, 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे
Yamuna Pollution: नदी में फिर उठे जहरीले झाग के गुबार, सरकार की सफाई मुहिम पर सवाल
टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी?” संजू सैमसन ने मजाक में खोली ‘ड्रेसिंग रूम’ की पोल