राहु-शनि के दोषों से चाहिए मुक्ति? आज ही अपनाएं काल भैरव को प्रसन्न करने के ये 5 उपाय

राहु-शनि के दोषों से चाहिए मुक्ति? आज ही अपनाएं काल भैरव को प्रसन्न करने के ये 5 उपाय

नई दिल्ली। अध्यात्म की दुनिया में काल भैरव को भगवान शिव (Shiv Bhagwan) का ही एक अत्यंत शक्तिशाली और रौद्र रूप माना जाता है। बहुत से लोग भैरव बाबा के नाम से डरते हैं, लेकिन असल में वे अपने भक्तों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह हैं जो नकारात्मक ऊर्जा और शत्रुओं का नाश करते हैं। अगर आपके जीवन में बाधाएं आ रही हैं या मन में कोई अनजाना डर बैठा है, तो बाबा को प्रसन्न करना बहुत सरल है।

क्यों खास है काम भैरव?
काल भैरव को 'काशी का कोतवाल' कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं और शिव पुराण के अनुसार, भैरव बाबा न्याय के देवता हैं। वो समय (काल) के अधिपति हैं, इसलिए उनकी पूजा से किसी को समय की बर्बादी और अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु के अशुभ प्रभावों को शांत करने के लिए भी काल भैरव की उपासना को सबसे अचूक माना गया है।

प्रसन्न करने के 5 सरल उपाय
भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए किसी बहुत कठिन साधना की नहीं, बल्कि सच्ची श्रद्धा की जरूरत होती है-

Read More Hartalika Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरतालिका तीज का व्रत? सुबह की तैयारी से पारण तक जानें पूरा रूटीन

काले कुत्ते को भोजन कराएं: भगवान भैरव का वाहन कुत्ता है। शास्त्रों के जानकारों के मुताबिक, अगर आप शनिवार या रविवार के दिन किसी काले कुत्ते को मीठी रोटी, बिस्कुट या दूध पिलाते हैं, तो इससे भैरव बाबा अत्यंत प्रसन्न होते हैं। यह उनके प्रति सेवा भाव प्रकट करने का सबसे सरल तरीका है।

Read More Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी विश्वकर्मा पूजा, पूजा की थाली में जरूर रखें ये जरूरी सामग्री

सरसों के तेल का दीपक: प्राचीन परंपराओं के अनुसार, शाम के समय किसी भैरव मंदिर में जाकर या घर में ही उनकी प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। दीपक में थोड़े काले तिल डाल देने से जीवन की आर्थिक परेशानियां दूर होने लगती हैं।

विशेष मंत्र का जाप: एकाग्र मन से किया गया जाप सीधे ईश्वर तक पहुंचता है। आप इस सरल मंत्र का जाप कर सकते हैं: "ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं।" विद्वानों का कहना है कि इस मंत्र के जाप से हर प्रकार की बाधा दूर होती है।

अष्टगंध और खुशबू का अर्पण: काल भैरव को तीखी खुशबू और अष्टगंध (आठ सुगंधित और पवित्र जड़ी-बूटियों का एक चूर्ण) प्रिय हैं। मंदिर में उन्हें इत्र अर्पित करना या गुग्गल की धूप जलाना आपके आसपास की नकारात्मकता को खत्म कर देता है।

काले तिल और उड़द का दान: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, अगर आप शनिवार को काले तिल और साबुत उड़द का दान करते हैं, तो इससे शनि दोष और भैरव बाबा का प्रकोप शांत होता है।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO