एनएच-49बी पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर–ट्रक की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, गैस कटर से निकाला गया शव

एनएच-49बी पर भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर–ट्रक की आमने-सामने टक्कर, एक चालक की मौत, गैस कटर से निकाला गया शव

कोरबा: कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 49बी पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास ट्रेलर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में एक वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तड़के 5 बजे हुआ हादसा, टक्कर इतनी भीषण कि केबिन चकनाचूर
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 5 बजे उस समय हुआ, जब कोरबा और चांपा की ओर से आ रहे ट्रेलर और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और दबने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गैस कटर से काटकर निकाला गया बाहर
हादसे की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत दल मौके पर पहुंचे। चालक केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए गैस कटर की मदद से केबिन को काटना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

Read More तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश

ट्रेलर चालक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हादसे में ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

Read More मनेन्द्रगढ़ में कैम्पा के 5.34 करोड़ कागजों में ही स्वाहा, RTI ने खोली घोटाले की पोल

कुछ देर बाधित रहा यातायात
दुर्घटना के बाद एनएच-49बी पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को नियंत्रित कराया।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
मृतक चालक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी तकनीकी कारण से हुआ।

बार-बार हो रहे हादसों पर सवाल
गौरतलब है कि कोरबा जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं, जिनमें कई चालकों और राहगीरों की जान जा चुकी है। दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयासों की बात तो की जा रही है, लेकिन जमीनी हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO