कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का पुलिस कमिश्नर से संवाद, रायपुर में पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराध पर सख्त कार्रवाई की मांग

कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का पुलिस कमिश्नर से संवाद, रायपुर में पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराध पर सख्त कार्रवाई की मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। कई इलाकों में खुलेआम नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ता जा रहा है। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या, लूट और चोरी जैसी गंभीर घटनाओं में बढ़ोतरी ने आम जनता की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।image-2-1

ट्रैफिक व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक जाम और चालानी कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई। नेताओं का कहना था कि शहर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के बावजूद आम नागरिकों पर लगातार चालान किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read More ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

ये रहीं कांग्रेस की प्रमुख मांगें

Read More Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO

  • बदमाशों और संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त व त्वरित कार्रवाई
  • शहर में नियमित और प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने की व्यवस्था
  • संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी
  • नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार
  • ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पार्किंग की ठोस योजना लागू करने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इन कदमों से राजधानी की कानून व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, सुबोध हरितवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद