50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाले Vivo X200T की बिक्री शुरू, 6200mAh की बैटरी के साथ मिलता है पावरफुल चिपसेट

50MP ट्रिपल रियर कैमरा वाले Vivo X200T की बिक्री शुरू, 6200mAh की बैटरी के साथ मिलता है पावरफुल चिपसेट

नई दिल्ली। Vivo X200T स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। वीवो का यह फोन भारत में मिड फ्लैगशिप रेंज में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वीवो ने इसमें Zeiss के कैमरा लेंस दिए हैं। लेटेस्ट Vivo X200T में 6.67-इंच का 120Hz AMOLED स्क्रीन दी गई है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9400+ एसओसी दिया गया है। इस फोन में 6,200mAh की बैटरी मिलती है।

Vivo X200T कीमत और ऑफर्स
Vivo X200T स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 59,999 रुपये में पेश किया गया है। इसके साथ ही 12GB रैम और 512GB स्टोरेज को 69,999 रुपये में लाया गया है। ऑफर्स की बात करें तो वीवो के इस फोन पर 5000 रुपये इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इसके साथ ही फोन में 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

Vivo X200T की खूबियां
लेटेस्ट लॉन्च हुए Vivo X200T में Android 16 पर आधारित Origin OS 6 दिया गया है। वीवो का कहना है कि इस फोन को 5 एंड्रॉयड अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। इस फोन में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स है।

Read More स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद

कैमरा की बात करें तो Vivo X200T स्मार्टफोन Zeiss-पावर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा लेंस दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Read More Redmi Note 17 Pro Series: 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुए नए फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo X200T स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB की LPDDR5x Ultra RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, और USB Type-C दिया गया है। वीवो का यह फोन IP68 + IP69-रेटिंग के साथ आता है। फोन में 6,200mAh की बैटरी और 90W वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO