योग्यता नहीं तो नियुक्ति नहीं: 14 साल बाद भी राहत नहीं, हाईकोर्ट ने 67 अपात्र सब-इंजीनियरों को हटाया

योग्यता नहीं तो नियुक्ति नहीं: 14 साल बाद भी राहत नहीं, हाईकोर्ट ने 67 अपात्र सब-इंजीनियरों को हटाया

रायपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की वर्ष 2011 की सब-इंजीनियर (सिविल) भर्ती में हुई गंभीर अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए 67 उप अभियंताओं की नियुक्तियों को अवैध घोषित कर निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक आवश्यक शैक्षणिक योग्यता न रखने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभ से ही शून्य (Void ab initio) मानी जाएगी। यह महत्वपूर्ण फैसला मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने रवि तिवारी द्वारा दायर रिट अपील पर सुनाया। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता शाल्विक तिवारी ने पक्ष रखा।

2011 की भर्ती प्रक्रिया की हुई विस्तृत न्यायिक समीक्षा
हाई कोर्ट ने वर्ष 2011 में घोषित 275 सब-इंजीनियर पदों की भर्ती प्रक्रिया की वैधता की गहन समीक्षा की। कोर्ट के समक्ष यह तथ्य सामने आया कि विज्ञापन की शर्तों के अनुसार 23 मार्च 2011 तक अभ्यर्थियों के पास संबंधित डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य था, इसके बावजूद विभाग ने कई ऐसे उम्मीदवारों को नियुक्त कर दिया जिन्होंने यह योग्यता कट-ऑफ तिथि के बाद हासिल की थी।

जांच रिपोर्ट में अपात्र, फिर भी बनी रही नौकरी
मामले में यह भी उजागर हुआ कि जांच समितियों की रिपोर्ट में 89 अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया गया था, इसके बावजूद विभाग ने उन्हें सेवा में बनाए रखा। हाई कोर्ट ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन मानते हुए नियुक्तियों को असंवैधानिक करार दिया।

Read More Hasdeo Arandh News: तारा कोल ब्लॉक की नीलामी से फिर गरमाया हसदेव का मुद्दा, जंगल, आदिवासी अधिकार और सरकार की नीति पर उठे बड़े सवाल

भर्ती प्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
इस फैसले ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की 2011 की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, इसे सरकारी नौकरियों में नियमों के सख्त पालन और योग्यता आधारित चयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम और दूरगामी निर्णय माना जा रहा है।

Read More तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO