एक ही नंबर के दो-दो गाडिय़ां रखने वाले कांग्रेस नेता त्रिलोक की खिलाफ कोर्ट ने दिया अपराध दर्ज करने के निर्देश 

एक ही नंबर के दो-दो गाडिय़ां रखने वाले कांग्रेस नेता त्रिलोक की खिलाफ कोर्ट ने दिया अपराध दर्ज करने के निर्देश 

राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर शहर में रसूखदार और फर्जीवाड़े का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसमें एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो-दो टाटा सफारी सडक़ों पर दौड़ रही थीं। यह पूरा मामला तब खुला जब सीएसईबी से रिटायर कर्मचारी मदन मोहन पाण्डेय ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस गंभीर मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बिलासपुर की नवम व्यवहार न्यायाधीश कोनिका यादव ने कोनी थाना प्रभारी को कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के खिलाफ तुरंत अपराध दर्ज कर जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस को साफ कहा है कि आदेश मिलने के तीन दिन के भीतर एफआईआर की कॉपी अदालत में पेश की जाए।

            मदन मोहन ने आरोप लगाया था कि वार्ड नंबर 68 बड़ी कोनी का रहने वाला त्रिलोक श्रीवास साल 2017-18 से दो सफेद और काले रंग की टाटा सफारी गाडिय़ां चला रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि दोनों ही गाडिय़ों पर एक ही वीआईपी नंबर सीजी 10 एएन 0099 लिखा हुआ है। रसूख दिखाने के लिए गाडिय़ों के आगे राजनीतिक पद का बोर्ड भी लगा रखा है ताकि कोई पुलिस वाला उन्हें रोकने की हिम्मत न कर सके।

गाडिय़ों का उपयोग डराने-धमकाने के लिए 

Read More अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी

 शिकायत के मुताबिक इन गाडिय़ों का इस्तेमाल डराने-धमकाने और अन्य गलत कामों के लिए किया जा रहा था। जब पीडि़त ने इसकी शिकायत अफसरों से की, तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए कह दिया कि सफेद गाड़ी उसके दोस्त नवल किशोर शर्मा की है और पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण उसने अपने घर पर खड़ी की है। हालांकि दोस्त ने कोर्ट में इस बात से साफ मुकरते हुए कह दिया कि गाड़ी उसकी नहीं है। 

Read More अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस की कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

एक ही नंबर दो गाडिय़ों का इस्तेमाल कानून का खुला उल्लंघन 

न्यायाधीश कोनिका यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए माना कि बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ी चलाना और एक ही नंबर का दो जगह इस्तेमाल करना कानून का खुला उल्लंघन है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि पहली नजर में यह मामला मोटरयान अधिनियम की धारा 39 और 192 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। अब कोनी पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर यह पता लगाएगी कि कांग्रेस नेता की दोनों गाड़ियों पर एक ही नंबर लिखा होने का राज क्या है।

स्थानीय पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ?

अब कोनी पुलिस को इस मामले की पूरी जांच कर जल्द ही फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में जमा करनी होगी। बिलासपुर के इस वीआईपी फर्जीवाड़े ने आरटीओ और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतने सालों से एक ही नंबर पर दो गाडिय़ां सडक़ों पर कैसे घूमती रहीं।

Tags:

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद