लोकसभा में हंगामा: स्पीकर की ओर फेंके गए कागज, विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

लोकसभा में हंगामा: स्पीकर की ओर फेंके गए कागज, विपक्ष के 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के दौरान सोमवार को सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। हंगामे के बीच कुछ सांसदों द्वारा आसन की ओर कागज के टुकड़े फेंके जाने की घटना सामने आई, जिसके बाद लोकसभा स्पीकर को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इस मामले में विपक्ष के आठ सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

सदन की कार्यवाही के दौरान राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक से जुड़े कथित उद्धरणों का उल्लेख कर रहे थे। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए उन्हें रोक दिया और अन्य सांसदों को बोलने का अवसर दिया। इसके बाद सदन में नारेबाजी और हंगामा तेज हो गया, जिससे कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

आसन की ओर फेंके गए कागज, सदन की गरिमा पर सवाल
हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर फटे हुए कागज उछाल दिए। स्थिति बिगड़ती देख लोकसभा की कार्यवाही को मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Read More ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद

8 सांसद निलंबित
स्पीकर ने इस अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए चमाला किरण रेड्डी, वेंकटरमन, गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर, राजा वडिंग, हिबी ईडन, प्रशांत पडोले और डीन कुरियाकोस को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया। निलंबन की घोषणा के बाद भी एक बार फिर आसन की ओर कागज फेंके जाने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Read More एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO

राहुल गांधी पर सरकार का पलटवार
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक मैगजीन आर्टिकल के जरिए पूर्व सेना प्रमुख की कथित अप्रकाशित पुस्तक का हवाला दे रहे थे, जो संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

जब आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने राहुल गांधी को बोलने के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने चीन और पाकिस्तान से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का हवाला देते हुए अपनी बात रखने की कोशिश की। इस पर रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील विषयों को सदन की मर्यादा में रखा जाना चाहिए।

सदन की कार्यवाही पर असर
इस पूरे घटनाक्रम के चलते लोकसभा में दिनभर का कामकाज प्रभावित रहा और राजनीतिक टकराव एक बार फिर संसद की कार्यवाही पर भारी पड़ता दिखा।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO